लाइव न्यूज़ :

74वां स्वतंत्रता दिवसः देशभर में हर्षोल्लास, सभी राज्य में फहराया तिरंगा, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 15, 2020 16:54 IST

Open in App
1 / 16
देश भर में शनिवार को 74वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए समारोह को सीमित रखा गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि दिल्ली सरकार तब तक स्कूल नहीं खोलेगी जब तक कि वह शहर में कोविड-19 की स्थिति ठीक होने के बारे में ‘‘पूरी तरह से आश्वस्त’’ नहीं हो जाती। केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति उसके पहले के दो माह की तुलना में नियंत्रण में है। उन्होंने केंद्र सरकार, ‘कोरोना योद्धाओं और विभिन्न संगठनों सहित सभी पक्षकारों का आभार व्यक्त किया।
2 / 16
छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए ‘पढ़ई तुंहर पारा’ (पढ़ाई आपके मोहल्ले तक) योजना शुरू करेगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने जनता के नाम संदेश में कहा,‘‘ लॉकडाउन के कारण प्रभावित शिक्षा को निरंतर जारी रखने के लिए हमने ऑनलाइन शिक्षा योजना ‘‘पढ़ई तुंहर दुआर’’ शुरू की थी जिसका लाभ 22 लाख बच्चों को मिल रहा है तथा दो लाख शिक्षक-शिक्षिकाएं इस व्यवस्था से जुड़े हैं।’’
3 / 16
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि सरकार प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये राम वन गमन पथ और रामायण सर्किट का विकास करेगी। भोपाल के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, ‘‘प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये हम प्रदेश में राम गमन पथ, रामायण सर्किट, अमरकंटक सर्किट, तीर्थंकर सर्किट, मां नर्मदा परिक्रमा आदि का विकास करेंगे। इससे रोजगार भी पैदा होगा।’’
4 / 16
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया।
5 / 16
त्रिपुरा: #IndependenceDay2020 के अवसर पर मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अगरतला में ध्वजारोहण किया।
6 / 16
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मोहाली के सरकारी कॉलेज में राष्ट्रीय ध्वज फहराया वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकुला के परेड मैदान में तिरंगा फहराया। अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘जब हम 74 वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं, हम सभी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के लिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने हमारे बेहतर भविष्य के लिए अपना वर्तमान दे दिया। इस दिन हमें सामूहिक रूप से हमारे सशस्त्र बलों को धन्यवाद देना चाहिए। मैं आप सभी को बधाई देता हूं। जय हिंद!’’
7 / 16
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से नहीं घबराने की अपील की। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के साथ बारिश, बाढ़ और सूखे से पेश आने वाली चुनौतियों की ओर इशारा करते हुए, उनके प्रशासन द्वारा लाए गए सुधारों पर भी विस्तार से चर्चा की। येदियुरप्पा ने कहा,‘‘ हमारा उद्देश्य कल्याण राज्य (कल्याणकारी राज्य) का निर्माण करना है और इसका मंत्र विकास होगा।’’
8 / 16
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी में पुराने सचिवालय भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राज्य-स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जमीनी विकास के लिए नीतियों को तैयार करने के वास्ते नीति-निर्माताओं का एक दल इस साल अक्टूबर से राज्य की सभी ग्राम पंचायतों का दौरा करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विभिन्न विभाग और विभिन्न कॉलेज वास्तविक अर्थों में विकास को सुनिश्चित करने के लिए गांवों को गोद लेंगे। 
9 / 16
राजस्थान : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ध्वजारोहण किया।
10 / 16
मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने ध्वजारोहण किया।
11 / 16
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने आज इंदिरा गांधी स्टेडियम में ध्वजारोहण किया।
12 / 16
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी ने राज्य सचिवालय परिसर में ध्वजारोहण किया।
13 / 16
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण किया।
14 / 16
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज अपने आधिकारिक आवास (वर्षा बंगले) में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
15 / 16
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने झंडा फहराया।
16 / 16
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में विधानभवन में तिरंगा लहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री केसरिया रंग की पगड़ी पहने हुए थे और उन्होंने सफेद रंग का मास्क लगाया हुआ था। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा ,‘‘मैं इस अवसर पर सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करता हूं जिनके नेतृत्व में स्वाधीनता आंदोलन चला था। मैं इस अवसर पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, भीमराव आंबेडकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे भारत माता के सपूतों को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करते हुये विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’
टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसदिल्लीओड़िसाबिहारउत्तर प्रदेशझारखंडतमिलनाडुराजस्थानमहाराष्ट्रगोवाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार