लाइव न्यूज़ :

सावधान! ये 5 चीजें कर सकती हैं आपकी हड्डियों को खोखला, खाने से करें परहेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2019 07:09 IST

Open in App
1 / 8
हड्ड‍ियां शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शरीर और मांसपेशि‍यों का आधार हैं। बेहतर स्वास्थ्य और दिनचर्या के लिए हड्ड‍ियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इंसान के शरीर की सभी 206 हड्डियों का अलग-अलग महत्त्व होता है। हड्डियों के कारण ही मनुष्‍य का शरीर खड़ा हो पाता है। हड्डियां कैल्शियम के अलावा कई तरह के मिनरल्स से मिलकर बनी होती हैं।
2 / 8
कई बार खराब लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से या फिर बढ़ती उम्र में ये मिनरल खत्म होने लगते हैं और हड्डियां घिसने और कमजोर होने लगती हैं। हड्डियां कमजोर होने को मेडिकल भाषा में आस्टियोपोरोसिस कहते हैं। आजकल सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे और युवा भी हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
3 / 8
शरीर की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत रहें इसके लिए सिर्फ कैल्शियम से भरपूर चीज ही नहीं खानी चाहिए बल्कि ऐसी चीजों से भी दूर रहना चाहिए जिनसे हड्डियों और मांसपेशियों और शरीर में मौजूद कैल्शियम को नुकसान होता हो। खाने की कुछ चीजों के नियमित और अधिक सेवन से हड्डियों का कैल्शियम खत्म होने लगता है। इन चीजों के अधिक सेवन से हड्डियों का कैल्शियम कम होने लगता है।
4 / 8
1) पालक: बेशक हरे पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम का मात्रा अधिक होती है लेकिन पालक, चुकंदर के साग और कुछ फलियों में ऑक्सालेट्स की मात्रा अधिक होती है, जो कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित करती हैं। यही वजह है कि आपको पालक जैसी सब्जियों का बहुत ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
5 / 8
2) कोल्ड ड्रिंक्स और चॉकलेट: कोल्ड ड्रिंक्स में कार्बन डाई ऑक्साइड और फॉस्फोरस पाया जाता है जो हड्डियों को खोखला बना देता है। अधिक मात्रा में खाया गया चॉकलेट भी हड्डियों को कमजोर कर सकता है। इसको खाने से शरीर में शुगर और ऑक्सलेट की मात्रा बढ़ जाती है जिससे कैल्शियम शरीर में अवशोषित नहीं हो पाता और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
6 / 8
3) वीट ब्रान और दूध: यह कॉम्बिनेशन सुनने में अच्छा लग सकता है लेकिन दूध का वीट ब्रान के साथ सेवन करने से आपके शरीर में कैल्शियम कम होने लगता है। वैसे आप कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट ले सकते हैं।
7 / 8
4) नमक और शराब: शराब पीने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है जो हड्डियों की कमजोरी का कारण बनती है। ज्यादा मात्रा में नमक का इस्तेमाल करने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। दरअसल नमक में सोडियम होता है जो शरीर में जाने के बाद कैल्शियम को यूरीन के माध्यम से शरीर से बाहर निकाल देता है।
8 / 8
5) चाय और कॉफी: चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन करने से भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसमें मौजूद कैफीन हड्डियों की सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?