लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में फेफड़ों को बनाएं मजबूत, अपनाएं ये 8 घरेलू उपाय

By संदीप दाहिमा | Updated: June 9, 2021 07:12 IST

Open in App
1 / 8
व्यायाम, जैसे तेज चलना, दौड़ना, तैरना, या साइकिल चलाना आदि से सांस लेने की क्षमता बढ़ती है और फेफड़ों की क्षमता में सुधार करते हैं। फेफड़ों की क्षमता में सुधार करने के लिए आपको भारी प्रशिक्षण या उच्च तीव्रता वाले अभ्यासों की जरूरत नहीं है।
2 / 8
गहरी सांस लेने की तकनीक का अभ्यास करें। विशेष रूप से ब्रोंकाइटिस और अस्थमा के मरीज इसे करें। जिन्हें कोई ऐसी समस्या नहीं है, उन्हें भी इसका पालन करना चाहिए। डायाफ्रामिक टेक्निक गहरी श्वास को बढ़ावा देती है। ह डायाफ्राम मांसपेशी को फेफड़ों से पेट में अंगों को अलग करने को बढ़ावा देता है।
3 / 8
सही भोजन करना, अच्छी तरह से व्यायाम करना, और किसी भी प्रकार के जहरीले तत्वों से बचना स्वस्थ फेफड़ों की क्षमता रखने का मूल मंत्र है। सही मात्रा में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजों के सेवन से श्वसन की मांसपेशियों और फेफड़ों की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
4 / 8
अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, यह फेफड़ों के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि शरीर के बाकी हिस्सों के लिए।
5 / 8
एलर्जी या किसी भी फेफड़ों की बीमारी वाले लोगों को सलाह के अनुसार नियमित रूप से निमोनिया और फ्लू के लिए टीका लगाया जाना चाहिए।
6 / 8
प्रदूषण भी फेफड़ों की क्षमता को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। प्रदूषण से बचने के लिए आपको घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाना चाहिए।
7 / 8
अधिक वजन होने से फेफड़ों की क्षमता भी कम हो जाती है क्योंकि पेट का मोटापा फेफड़ों को उचित तरीके से काम नहीं करने देता।
8 / 8
फेफड़े की क्षमता बनाए रखने के लिए सबसे पहली और महत्वपूर्ण बात धूम्रपान से छुटकारा पाना है। इसके अलावा, अन्य तंबाकू उत्पादों से बचें। हुक्का और वापिंग भी फेफड़ों की क्षमता के लिए हानिकारक हैं।
टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?