लाइव न्यूज़ :

दूध पीने के बाद भूलकर भी ना करें इन 10 चीजों का सेवन, इन तस्वीरों में देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 09, 2019 7:21 AM

Open in App
1 / 7
प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए और डी, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर दूध इंसान के समग्र विकास और बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट मानते हैं कि दूध के भरपूर फायदे पाने के लिए इसे सही समय पर पीना जरूरी है। ठंडा और गर्म दोनों रूपों में दूध के अलग-अलग फायदे हैं। दूध से आपको हड्डियों और शरीर के विकास के साथ कई रोगों से बचने में मदद मिलती है। न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा के अनुसार, हल्दी, इलायची, शहद जैसी कुछ चीजों के साथ दूध पीने से अधिक फायदे मिलते हैं। हालांकि कुछ चीजों के साथ या बाद में दूध पीने से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं वो चीजें-
2 / 7
1) मछली और चिकन: ऐसा माना जाता है कि दूध या दही जैसी डेयरी उत्पादों के साथ मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। मछली में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और इसकी तासीर गर्म होती है। इससे आपको पाचन से जुड़ी तकलीफ हो सकती हैं। इसमें फूड पॉइजनिंग, गैस, अपच और पेट दर्द जैसे लक्षण शामिल हैं।
3 / 7
2) उड़द की दाल: उड़द की दाल में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे पचने में थोड़ा लंबा समय लगता है। साथ ही इसकी तासीर गर्म होती है। यही वजह है कि दूध के साथ इसके सेवन से पाचन प्रक्रिया बुरी तरह से प्रभावित होती है। इससे आपको पेट में दर्द, उलटी और शरीर में भारीपन जैसी तकलीफ हो सकती है। बेहतर है कि उड़द की दाल के सेवन के कम से कम दो घंटे बाद ही इनका सेवन करें।
4 / 7
3) खट्टे फल: कुछ खट्टे फल जैसे संतरे, अंगूर, नींबू, लीची आदि के साथ डेयरी उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए। ये सारी चीजें दूध को फाड़ देती हैं जिससे नुकसान होता है। खट्टे फल ठंडे होते हैं जबकि देरी उत्पाद पेट को ठंडा करते हैं। इसलिए इन चीजों को एक साथ खाने से पेट पर बुरा असर पड़ता है और ये पेट में जहरीले पदार्थ बनते हैं। ऐसे में आपको जुकाम, खांसी, कफ और एलर्जी हो सकती है।
5 / 7
4) तिल और नमक: यदि आप कोई भी ऐसा भोजन खा रहे हैं जिसमे की तिल और नमक का इस्तेमाल हुआ हो तो कम से कम दो घंटे दूध और दही का सेवन ना करें। ये शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
6 / 7
5) कटहल या करेले की सब्जी: कटहल और करेले की सब्जी भला किसे पसंद नहीं होती है। लेकिन इन सब्जियों को खाने के बाद आपको दूध या दही से बचना चाहिए। इससे आपको लाभ पंहुचने के बजाए नुकसान हो सकता है। इससे आपको त्वचा रोग जैसे दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराइसिस आदि हो सकते हैं।
7 / 7
6) मूली: दूध को कभी भी नमकीन और खट्टी चीजों के साथ नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा यदि किसी खाद्य पदार्थ में मूली का प्रयोग किया गया है तो इसके तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से दूध विषैला हो सकता है साथ ही त्वचा संबंधी रोग होने की आशंका रहती है। मूली से बनी चीजें खाने के कम से कम दो घंटे के बाद ही दूध पिएं।
टॅग्स :हेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यThyroid Awareness Month 2024: थायराइड को कंट्रोल करते हैं ये आयुर्वेदिक उपचार, स्वस्थ रहने के लिए आज से ही करें ये काम

स्वास्थ्यThyroid Awareness Month 2024: थायराइड कंट्रोल करने में मदद करते हैं ये योगासन, आसान है तरीका

स्वास्थ्यThyroid Awareness Month: आयोडीन की कमी से थायराइड पर पड़ता है बुरा असर, जानें कैसे

स्वास्थ्यThyroid Awarness Month: मामूली नहीं थायराइड की बीमारी, जानें इसके प्रकार और बचाव

स्वास्थ्यThyroid Awareness Month: महिलाओं में क्यों होती है थायराइड की समस्या? जानें इसके कारण

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यCervical Cancer: क्या होता है सर्वाइकल कैंसर जिसकी शिकार हुईं पूनम पांडे, जानें इस घातक बीमारी के बारे में सबकुछ

स्वास्थ्य2050 तक कैंसर के मामलों में 77% की वृद्धि होगी, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी चेतावनी

स्वास्थ्यजंक फूड का सेवन करने से हो सकती हैं दर्जनों समस्याएं, जानिए इस बुरी आदत से कैसे बचें

स्वास्थ्यआंत के स्वास्थ्य के लिए 'फाइबर' बेहद अहम है, हृदय रोगों और मोटापे से जुड़े जोखिम भी कम करता है, जानें इसके प्रमुख स्त्रोत

स्वास्थ्यप्रोसेस्ड फूड से दूर रहें, करें नियमित व्यायाम, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए फॉलों करें ये टिप्स