लाइव न्यूज़ :

सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे, खून की कमी और कमजोरी जैसे कई रोगों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: March 30, 2022 18:37 IST

Open in App
1 / 6
खजूर फाइबर का अच्छा स्रोत है, इसलिए इसे खाने से पाचन क्रिया को फायदा पहुंचता है। ये एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल (बैड कॉलेस्ट्रॉल) जमा होने से भी रोकते हैं, जिसकी वजह से दिल की बीमारियों जैसे हाइपरटेंशन, दिल का दौरा आदि का जोखिम कम होता है।
2 / 6
शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया की स्थिति बन जाती है। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं की शरीर के दूसरे अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करते हैं, जिससे कि वो अंग ठीक से काम कर पाते हैं। खजूर में आयरन उच्च मात्रा में होता है, इसलिए नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से आप एनीमिया से बच जाएंगे।
3 / 6
फाइबर से भरपूर होते हैं, इसलिए इसके सेवन से कब्ज जैसी पेट की समस्या से निपटने में मदद मिल सकती है। फाइबर सेवन की कमी से कब्ज हो सकता है। यह मल त्याग को बढ़ावा देती हैं और इससे संपूर्ण पाचन स्वास्थ्य में सुधार होता है।
4 / 6
तनाव और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में खजूर उपयोगी है। खजूर फाइबर और आयरन का बेहतर स्रोत है। यदि आप अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना दो खजूर खाने चाहिए।
5 / 6
अगर कुछ मीठा खाने का मन है तो कैंडी की बजाय दो तीन खजूर खा लें। खजूर मीठे की तलब मिटाने का हेल्दी तरीका है। ये सफेद शुगर के अच्छे विकल्प होते हैं क्योंकि इनमें सोडियम, कोलेस्ट्रॉल और फैट नहीं होता। लेकिन याद रखें, इसमें कैलोरी अधिक होती है।
6 / 6
सुबह खाली पेट खजूर खाने से आंतों के कीड़े को खत्म करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इसके सेवन से दिल मजबूत होता है, लीवर की सफाई होती है और रक्त का पोषण होता है।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थी फूडडाइट टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए