लाइव न्यूज़ :

नाखूनों का रंग देखकर जानें सेहत का हाल, ये 10 बीमारियां बना सकती हैं शिकार

By संदीप दाहिमा | Updated: October 5, 2021 07:10 IST

Open in App
1 / 9
वेबएमडीके अनुसार, यदि आपके नाखून में चमक नहीं है और वो देखने में रूखे व कमजोर लगते हैं, तो थायराइड जैसी समस्या से ग्रसित होने का संकेत होता है। रूखे व कमजोर नाखून होने के कारण फंगल इंफेक्शन की समस्या भी हो सकती है।
2 / 9
कुछ लोगों के नाखून बहुत मोटे होते हैं जिन्हें काटने में परेशानी हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें क्योंकि नाखून का मोटा होना एक नहीं बल्कि कई बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं। नाखून का मोटा होना डायबिटीज, फेफड़ों में इन्फेक्शन, अर्थराइटिस आदि हो सकते हैं।
3 / 9
जिन लोगों के नाखून घुमावदार होते हैं, उन लोगों को कोई न कोई अनुवांशिक रोग, लीवर संबंधी समस्या, हाइपोक्रोमिक एनीमिया का संकेत देने वाली काइलोंनाइचिया बीमारी भी हो सकती है।
4 / 9
यदि किसी के नाखून पर सफेद निशान या पूरे नाखून सफेद हो जाते हैं तो यह निशान व्यक्ति के लीवर या हृदय संबंधी समस्याओं के कारण हो सकता है। इसके अलावा यदि आपके नाखून के किनारे पर सफेद रंग की लाइन दिखाई देती है तो यह व्यक्ति को तनाव शरीर में पोषण की कमी का संकेत हो सकता है।
5 / 9
पीले नाखूनों के सबसे आम कारणों में से एक फंगल संक्रमण है। संक्रमण बढ़ने से नाखून नाखून मोटा और उखड़ सकता है। दुर्लभ मामलों में, पीले नाखून अधिक गंभीर स्थिति का संकेत दे सकते हैं जैसे कि गंभीर थायराइड रोग, फेफड़े की बीमारी, डायबिटीज या सोरायसिस।
6 / 9
नीले रंग के साथ नाखून का मतलब है कि शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। यह फेफड़ों की समस्या का संकेत दे सकता है, जैसे कि वातस्फीति। कुछ दिल की समस्याओं को नीले रंग के नाखूनों के साथ जोड़ा जा सकता है।
7 / 9
अगर आपके नाखून का रंग भूरा या बहुत ज्यादा गहरा है, तो थायराइड या शरीर में पोषक तत्वों की कमी की ओर इशारा करता है। इसी तरह नाखून का रंग लाल होना ब्लड प्रेशर की समस्या की ओर इशारा करता है।
8 / 9
नाखून में चमक न रहना, शरीर में पोषक तत्वों की कमी या इन्फेक्शन की ओर इशारा करता है। वहीं नाखून का नीला या ग्रे सा रंग होना शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह अच्छे से ना होने का संकेत देता है। नाखून का रंग पीला होना पीलिया, फंगल इन्फेक्शन, सिरोसिस बीमारी आदि की ओर इशारा करते हैं।
9 / 9
अगर आपके नाखून भी कुछ इस तरह के हैं य उनमें किसी तरह का बदलाव नजर आता है, तो आपको बिना देरी किये डॉक्टर से मिलना चाहिए और जांच करानी चाहिए। इससे आपको समय रहते इलाज कराने में मदद मिल सकती है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए