Coronavirus: तुरंत खाना शुरू कर दें ये 5 चीजें, इम्यूनिटी पावर होगी मजबूत, कोरोना से होगा बचाव By संदीप दाहिमा | Published: June 27, 2020 6:20 PMOpen in App1 / 6प्रोटीन स्ट्रोंग इम्यूनिटी सिस्टम के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। कार्ब्स, वसा और फाइबर जैसे पोषक तत्वों की तरह प्रोटीन भी शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी है। आपका इम्यूनिटी सिस्टम किसी भी हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस के खिलाफ काम करता है। प्रोटीन को अक्सर मांसपेशियों के निर्माण के लिए जाना जाता है, जो कोशिकाओं और ऊतकों की मरम्मत के लिए आवश्यक होते हैं। 2 / 6मूंगफली पोषक तत्वका सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है जबकि 100 ग्राम चिकन में केवल 15 से 16 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है।मूंगफली का सेवन जरूर करना चाहिए, यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।3 / 6पनीर में भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। 100 ग्राम पनीर खाने से शरीर को लगभग 35 से 40 ग्राम प्रोटीन की मात्रा मिलती है, जो चिकन खाने के मुकाबले कई गुना ज्यादा होती है, इसीलिए आपको पनीर का सेवन जरूर करना चाहिए। पनीर का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।4 / 6बादाम में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है। सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम दूध के साथ खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं जो, शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने में सहायता करते हैं, इसीलिए आपको रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम को दूध के साथ खाने चाहिए।5 / 6भीगे हुए चने में भी प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। 100 ग्राम भीगे हुए चने में 50 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। जो चिकन में पाई जाने वाली प्रोटीन के मुकाबले दोगुनी होती हैं। इसीलिए आपको रोज सुबह भीगे हुए चने का सेवन करना चाहिए। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।6 / 6राजमा खाने से भी शरीर को प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा मिलती है। राजमा की सब्जी या राजमा का सूप पीने से शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है। अगर आप अपने शरीर को ताकतवर बनाना चाहते हैं तो आपको राजमा की सब्जी या सूप का सेवन जरूर करना चाहिए। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। और पढ़ें Subscribe to Notifications