चाय के साथ बिल्कुल न खाएं ये 6 चीजें, बिगड़ सकती है तबीयत

By संदीप दाहिमा | Published: September 14, 2020 07:41 PM2020-09-14T19:41:47+5:302020-09-14T19:41:47+5:30

Next

हरी सब्जियों और ड्राई फ्रूट्स में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। परंतु चाय के साथ इसका सेवन करना जहर से कम नहीं होता है। आपको बता दें कि गोभी, फूलगोभी, मूली, सरसों, ब्रोकोली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, शलजम और सोयाबीन जैसी सब्जियों में गोइट्रोगन्स होते हैं।

चाय पीते वक्त बेसन से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इतना ही नहीं पेट में गड़बड़ी भी हो सकती है।

कुछ लोग चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए चाय के साथ नींबू का सेवन करते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि चाय में नींबू मिलाकर पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है।

आयरन और प्रोटीन भरपूर चीजों का चाय के साथ सेवन नहीं किया जाना चाहिए। चाय में टैनिन होता है जिसकी वजह से चाय का रंग भूरा होता है। इसी तरह ग्रीन टी में कैटेचिन और फ्लेवोनोइड होते हैं, जो टैनिन के अन्य रूप हैं। यह सभी तत्व शरीर में प्रोटीन और आयरन के अवशोषण को रोक सकते हैं।

आजकल लोग नाश्ते में धड़ल्ले से बाजार में मिलने वाले विभिन्न तरह के सेरियल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको बता दें कि अनरिफाइंड सेरियल्स में फाइटेट की मात्रा अधिक होती है, जो बीज के अंकुरण के समय फॉस्फोरस के स्रोत के रूप में कार्य करता है। लेकिन सेरियल्स में आयरन, जिंक, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी होते हैं। शोध से पता चलता है कि फाइटेट का लेवल बढ़ने से एनीमिया और जिंक की कमी का खतरा हो सकता है।

चाय के साथ मीठे बिस्कुट खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। चीनी का जरूरत से ज्यादा सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देता है। खान-पान में शुगर की ज्यादा मात्रा से त्वचा पर भी प्रभाव पड़ता है। चेहरे पर मुंहासे का आना या जल्दी झुर्रियां पड़ने की एक वजह यह भी हो सकती है। खाने में शुगर की कम मात्रा हमेशा कम रखनी चाहिए।