कोरोना काल में इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स By संदीप दाहिमा | Published: April 27, 2021 7:10 AMOpen in App1 / 6बेशक कोरोना के खिलाफ टीकाकरण शुरू हो गया है लेकिन टीका लगवाने के बाद भी लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स कोरोना से बचाव के लिए घर पर रहना, मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाये रखना, बार-बार हाथ धोना और इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने की सलाह दे रहे हैं।2 / 6यदि आप पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं, तो इससे आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। रात को सोते समय शरीर गंभीर सक्रियता में बदल जाता है जो रोगजनकों को मारने में मदद करता है। नींद तब होती है जब शरीर कोशिकाओं की मरम्मत करता है। आपको कम से कम आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। सोने से कम से कम दो घंटे पहले मोबाइल और टीवी से दूर रहें कैफीन युक्त पेय से बचें। 3 / 6थोड़ा बहुत तनाव शरीर के लिए अच्छा है लेकिन बहुत अधिक तनाव शरीर के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। रोजाना कम से कम दस मिनट माइंडफुलनेस अभ्यास करने से तनाव कम किया जा सकता है। इससे कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) कम होता है, जो इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है। 4 / 6इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के आसान तरीकों में से एक खाने में रंगीन चीजों को शामिल करना है। रंगीन खाने की चीजें जिंक और सेलेनियम के साथ विटामिन सी, डी, ई और ए जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं। एंटीऑक्सिडेंट शरीर में फ्री रैडिकल डैमेज को बेअसर करते हैं और डैमेज सेल्स और डीएनए की मरम्मत करके सूजन को शांत करते हैं।5 / 6नियमित रूप से व्यायाम करना प्रतिरक्षा को मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक्सरसाइज करने से शरीर में शोर्ट टर्म स्ट्रेस eustress पैदा होता है, जो आपको लंबे समय तक मजबूत और अधिक लचीला बनाता है। एक्सरसाइज करने से रोगजनकों को मारने और इम्यून सेल्स को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। आप रोजाना एरोबिक एक्टिविटीज जैसे रनिंग, है इंटेंसिटी एक्सरसाइज और वेट लिफ्टिंग कर सकते हैं।6 / 6अगर आपकी आंतें मजबूत हैं, तो समझ लें कि आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत बना रहेगा। आंत के बैक्टीरिया को फाइबर पसंद है। फाइबर पेट और आंत को मजबूत बनाने का काम करता है और इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है। जब पेट को पर्याप्त फाइबर नहीं मिलता है, तो शरीर में संक्रमण को रोकने की क्षमता कम हो जाती है। और पढ़ें Subscribe to Notifications