लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इन 8 चीजों को खाकर बनाएं आंतों को स्वस्थ और मजबूत, इम्यून सिस्टम में होगा सुधार, कोरोना का खतरा होगा कम

By संदीप दाहिमा | Published: June 10, 2020 4:55 PM

Open in App
1 / 8
अगर आप शरीर की गंदगी को बाहर निकालकर इन समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको हरड़ या हरीतकी का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार हरड़ का आंतों पर प्रभाव सौम्य होता है। आंतों की नियमित सफाई के लिए नियमित रूप से हरड़ का प्रयोग लाभकारी है।
2 / 8
ब्रोकोली को आप कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप इसे फ्राई करके और चिकन के साथ ले सकते हैं। आप ब्रोकोली और फूलगोभी पुलाव भी बना सकते हैं। इसके आलाव इसे उबालकर सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। इसमें वो सभी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं। इसे पचाना आसान है जिस वजह से यह पेट के लिए बेहतर सब्जी है।
3 / 8
पालक, केल, और चर्ड जैसे अंधेरे, पत्तेदार साग का सेवन करना आपके पेट को साफ करने में मदद मिलती है। आप इन सब्जियों को बनाकर खाने के अलावा सलाद के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स इनका सूप बनाकर पीने की भी सलाह देते हैं।
4 / 8
अपने पेट को साफ और स्वस्थ रखने के लिए आपको सुबह के नाश्ते में रोजाना एक गिलास दूध पीना चाहिए। दूध बेहतरीन एंटाएसिड की तरह काम करता है। यह शरीर में बनने वाले अतिरिक्त एसिड को खत्म कर देता है। दूध को एकदम ठंडा करके उसमें ग्लूकोज या एक चम्मच गुलकंद मिलाकर पीएं , पेट साफ हो जाएगा और एसिडिटी से राहत मिलेगी।
5 / 8
आंतों को स्‍वस्‍थ रखने के लिए प्रोबॉयोटिक्‍स से भरपूर दही का सेवन करना चाहिए। प्रोबॉयोटिक्‍स आंतों की बीमारियों और अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी बीमारियों को दूर करने में मददगार होता है। प्रोबॉयोटिक मुख्यत: डेयरी उत्‍पादों में ही होता है, जैसे दूध व दही।
6 / 8
अपने आहार में उच्‍च फाइबरयुक्‍त आहार को शामिल कीजिए, यह आसानी से पच जाता है, और आंतों को अधिक सक्रिय भी रखता है। वसायुक्त और संसाधित खाद्य पदार्थो से दूर रहें, ये कब्ज और अन्य पाचन समस्याओं को जन्‍म देती हैं। इनकी जगह फाइबर युक्त संतुलित खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें। सब्जियां, फल, अनाज और नट्स में मौजूद फाइबर आपकी आंतों को ठीक प्रकार से कार्य करने में मदद करते हैं।
7 / 8
आप रोजाना पका या कच्चा पपीता खा सकते हैं। यह पेट के लिए सही होता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। पपीता वितामिन सी का भंडार है और इसमें पापाइन होता है जोकि प्रोटीन को तोड़ता है और खाने को पचाने में सहायता करता है।
8 / 8
आंवला भी विटामिन सी का बेहतर स्रोत है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त बना रहता है। आप आंवले का ज्यादा फायदा लेने के लिए उसमें काली मिर्च, हींग और जीरा मिलाकर ले सकते हैं।
टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBenefits Of Pippali: आयुर्वेद में 'पिप्पली' को गुणों का खजाना कहते हैं, कई रोगों में करती है रामबाण इलाज, जानिए यहां

स्वास्थ्यBenefits Of Chirata: चिरायता शरीर के त्रिदोष वात, पित्त, कफ को करता है संतुलित, डायबिटीज के साथ अन्य कई बीमारियों में है राम बाण, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

स्वास्थ्यBenefits Of Arjun Chhal : ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है, हाजमे को ठीक रखता है, शुगर कम करने में रामबाण है अर्जुन की छाल, जानिए इसके आयुर्वेदिक लाभ

भारतडॉ. विजय दर्डा का ब्लॉग : प्रेम के बगैर नहीं उभरतीं रंगों की छटाएं

स्वास्थ्यBenefits Of Aam Panna: आम पन्ना न केवल लू बचाता है, शरीर को भी रखता है कई बीमारियों से दूर, जानिए इसके फायदे

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यBreast Cancer: दुनिया की सबसे आम कैंसर बीमारी, 2040 तक प्रति वर्ष 10 लाख लोगों की मौत होने की आशंका!, नई रिपोर्ट में अहम खुलासा

स्वास्थ्यबोर्नविटा 'स्वास्थ्य पेय' नहीं, सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों को जारी की एडवाइजरी, कंपनी से भी एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा गया

स्वास्थ्यSupplements Mislabeled In India: नए अध्ययन में दावा, भारत में 70 प्रतिशत प्रोटीन सप्लीमेंट पर गलत लेबल

स्वास्थ्यBeetroot vegetable: चुकंदर वनस्पति वियाग्रा तो नहीं है, लेकिन और बहुत कुछ कर सकता, यहां जानें 10 बड़ी बातें, क्या कोई नकारात्मक पहलू हैं?

स्वास्थ्यBenefits Of Bael: जानिए बेल के रस के हैरान कर देने वाले अचूक फायदे, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद