लाइव न्यूज़ :

नई-नवेली दुल्हनों के लिए फैशन आइकॉन हैं अनुष्का, फॉलो करें इनका स्टाइल स्टेटमेंट

By गुलनीत कौर | Published: January 29, 2018 4:39 PM

बात दिल्ली में अपने ससुराल की हो या मुंबई में किसी इवेंट की, आजकल अनुष्का अपने सूट लुक से सभी नई नवेली दुल्हनों के लिए स्टाइल आइकॉन बनती जा रही हैं।

Open in App

शादी के बाद कुछ दिनों तक लड़कियों को सजने संवरने का शौक रहता है। जो लड़कियां शादी से पहले सिर्फ जीन्स टॉप या वेस्टर्न लुक में दिखती थीं वो शादी के बाद ट्रेडिशनल लुक में दिखने लगती हैं। कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला है अनुष्का शर्मा का। दिसम्बर 2017 में शादी के बाद अब तक अनुष्का कई बार सुन्दर और ट्रेडिशनल सूट पहने दिखीं। बात दिल्ली में अपने ससुराल की हो या मुंबई में किसी इवेंट की, आजकल अनुष्का अपने सूट लुक से सभी नई नवेली दुल्हनों के लिए स्टाइल आइकॉन बनती जा रही हैं। 

इटली में शादी के बाद जब विराट और अनुष्का सीधा दिल्ली आए तब सबसे पहले अनुष्का की पिंक सूट में तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं। यह तस्वीरें उनके ससुराल की थीं जहां वे अपनी नई फॅमिली का साथ खूब एन्जॉय करती हुई दिखीं। 

अनुष्का का यह पिंक सूट बिलकुल प्लेन है जो आजकल की स्टाइलिश लड़कियों की पहली पसंद बन सकता है। सूट का कलर ब्राइट है लेकिन उसपर किसी भी तरह का हैवी वर्क नहीं हुआ है जो उसे गर्लिश लुक देता है। 

दिल्ली में पीएम मोदी को रिसेप्शन पार्टी का इनविटेशन देने के लिए मिलने गए थे विराट अनुष्का। तब अनुष्का को ब्राइट नीले रंग के सूट में देखा गया। सर्किल प्रिंट के सूट के साथ हैवी बॉर्डर वर्क का दुपट्टा और खुले बाल, इस लुक में परफेक्ट लग रही थीं अनुष्का। 

शादी के बाद फॅमिली और फ्रेंड्स के साथ एन्जॉय करते हुए विराट अनुष्का की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। यहां अनुष्का ने लाइट कलर लेकिन हैवी एम्ब्रायडरी वर्क की ड्रेस पहनी थी, जो कि स्टाइलिश होने के साथ इंडियन लुक भी दे रही थी। इसे भी शादी के बाद लड़कियां अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। 

शादी के बाद मुंबई में एक इवेंट के दौरान अनुष्का कुछ इस अंदाज में दिखीं। लॉन्ग व्हाइट सूट के ऊपर सिल्वर थ्रेड वर्क की एम्ब्रायडरी के इस सूट में अनुष्का बहुत सुन्दर लग रही थीं। सादगी दिखाने के लिए अनुष्का ने सिंपल जूड़ा किया था और एक्सेसरीज के नाम पर केवल इयरिंग्स पहने थे।

हाल ही में एक कल्चरल इवेंट के दौरान हल्के पीले रंग के सूट में दिखीं अनुष्का। सूट के साथ सफेद रंग के दुपट्टे को कैरी करने से अनुष्का का ओवरआल लुक सिंपल लेकिन आकर्षक लग रहा है। यह सूट नई दुल्हनों के लिए पहली चॉइस बन सकता है। 

फोटो: सोशल मीडिया

टॅग्स :फैशनब्यूटी टिप्सवेडिंग सीजनवेडिंगशादीअनुष्का शर्माविराट कोहलीलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीफैशन और ठंड दोनों को कर पाएंगी बैलेंस, विंटर वेडिंग के लिए ट्राई करें ये लुक

फ़ैशन – ब्यूटीइस शादी सीजन, मेंहदी और संगीत में भी दिखें हॅाट, चुनें ये पोशाक

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीInternational Trade Fair 2023: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आयुर्वेद सौंदर्य उत्पादों की धूम, लोग कर रहे खरीदारी

फ़ैशन – ब्यूटीSkin Care: बढ़ते वायु प्रदूषण से बचाना चाहते हैं अपनी त्वचा तो करें ये काम, बनी रहेगी त्वचा की कोमलता

फ़ैशन – ब्यूटीDiwali 2023: इस त्योहारी सीजन दिखना है सबसे ज्यादा खूबसूरत तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स, दिखेंगी आकर्षक

फ़ैशन – ब्यूटीDiwali 2023: इस दिवाली अपने लुक से मचाए तहलका, सूट हो या साड़ी इस तरह करें ड्रेप; बरपाएगी कहर

फ़ैशन – ब्यूटीShardiya Navratri 2023: इस नवरात्रि इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो, एथनिक वियर के साथ दिखेंगी स्टाइलिश