लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: खून से लथपथ सरकारी गेस्ट हाउस में पाई गई लड़की, बलात्कार की आशंका

By संदीप दाहिमा | Updated: October 25, 2022 13:44 IST

Open in App
1 / 5
कन्नौज जिले के तिर्वा क्षेत्र में गुल्लक खरीदने गई 12 साल की लड़की एक सरकारी गेस्ट हाउस परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ हालत में पाई गई।
2 / 5
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक कुमार अनुपम सिंह ने मंगलवार को बताया कि तिर्वा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की पिछले रविवार को गुल्लक खरीदने के लिए घर से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। इस पर उसके परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।
3 / 5
उन्होंने बताया कि तिर्वा क्षेत्र में स्थित एक सरकारी गेस्ट हाउस के गार्ड ने रविवार रात लड़की को खून से लथपथ हालत में तड़पते देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया।
4 / 5
इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसमें लोग दर्द से कराह रही उस लड़की को घेरे खड़े हैं और उसकी मदद करने के बजाय उसका वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में एक पुलिसकर्मी उस लड़की को उठाकर अस्पताल ले जाने के लिये ऑटोरिक्शा तक ले जाता भी दिख रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की का इलाज किया जा रहा है और उसकी चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। लिहाजा उससे बलात्कार की आशंका के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
5 / 5
सिंह ने बताया कि गेस्ट हाउस की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। उनमें से एक में लड़की एक युवक से बात करती दिख रही है। उस युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद ही यह कहा जा सकता है कि लड़की से बलात्कार हुआ या नहीं। बहरहाल, मामले की जांच की जा रही है।
टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशरेपहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल