लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 411 अंक से ज्यादा चढ़ा

By संदीप दाहिमा | Updated: October 20, 2025 18:33 IST

Open in App
1 / 6
प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए और बाजार ने लगातार चौथे दिन अपनी बढ़त बनाए रखी। रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी और विदेशी कोषों की लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।
2 / 6
वैश्विक बाजारों में जोरदार तेजी ने भी बाजारों के उत्साह को बढ़ाया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 411.18 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 84,363.37 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 704.37 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 84,656.56 पर पहुंच गया था।
3 / 6
दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 133.30 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 25,843.15 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन और भारती एयरटेल में उल्लेखनीय बढ़त हुई।
4 / 6
आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, अदाणी पोर्ट्स और पावर ग्रिड लाल निशान में बंद हुए। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हेंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए।
5 / 6
यूरोप के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए।
6 / 6
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 308.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत गिरकर 61.11 डॉलर प्रति बैरल पर था।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबढ़ेगी महंगाई! पेट्रोल-डीजल की कीमतें 4-5 रुपये प्रति लीटर और LPG की कीमत 40-50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ने की संभावना

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन 15 जून 2026 से शुरू, दिल्ली-एनसीआर में राहत की खबर?

कारोबारGold Rate Today: 1 मई 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,310 प्रति 10 ग्राम

कारोबारLPG Price Hike: चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी, चुनावी बिल है?, राहुल गांधी ने कहा-पहला वार गैस और अगला वार पेट्रोल-डीज़ल?, सिर्फ 3 महीनों में 81% का इजाफा

कारोबारटूटे सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में जीएसटी संग्रह 2.43 लाख करोड़ रुपये