लाइव न्यूज़ :

Share Market Update: घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत के बाद तेजी

By संदीप दाहिमा | Updated: October 17, 2025 12:11 IST

Open in App
1 / 6
घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को कमजोर शुरुआत के बाद विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह से तेजी लौटी आई।
2 / 6
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 261.58 अंक फिसलकर 83,206.08 अंक पर और एनएसई निफ्टी 76.7 अंक की गिरावट के साथ 25,508.60 अंक पर रहा।
3 / 6
हालांकि दोनों ने जल्द ही वापसी की और बीएसई सेंसेक्स 151.89 अंक चढ़कर 83,625.05 अंक पर जबकि निफ्टी 31.60 अंक की बढ़त के साथ 25,617.30 अंक पर कारोबार करने लगा।
4 / 6
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयर में बढ़त दर्ज की गई। वहीं इटर्नल के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।
5 / 6
एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयर भी नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा जबकि जापान का निक्की 225, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहा।
6 / 6
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.94 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 997.29 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 4,076.20 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबढ़ेगी महंगाई! पेट्रोल-डीजल की कीमतें 4-5 रुपये प्रति लीटर और LPG की कीमत 40-50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ने की संभावना

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन 15 जून 2026 से शुरू, दिल्ली-एनसीआर में राहत की खबर?

कारोबारGold Rate Today: 1 मई 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,310 प्रति 10 ग्राम

कारोबारLPG Price Hike: चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी, चुनावी बिल है?, राहुल गांधी ने कहा-पहला वार गैस और अगला वार पेट्रोल-डीज़ल?, सिर्फ 3 महीनों में 81% का इजाफा

कारोबारटूटे सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में जीएसटी संग्रह 2.43 लाख करोड़ रुपये