लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: सेंसेक्स 344 अंक फिसला, छह दिनों के बाद गिरावट...

By संदीप दाहिमा | Updated: October 24, 2025 19:11 IST

Open in App
1 / 6
विदेशी पूंजी की निकासी और बैंकों एवं एफएमसीजी शेयरों में मुनाफावसूली के बीच घरेलू शेयर बाजार लगातार छह कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 344.52 अंक यानी 0.41 प्रतिशत गिरकर 84,211.88 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 599.25 अंक की गिरावट के साथ 83,957.15 अंक पर आ गया था।
2 / 6
एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी 96.25 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,795.15 अंक पर बंद हुआ। इसके 50 में से 34 शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में सबसे अधिक 3.20 प्रतिशत की गिरावट आई। अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट रही। दूसरी तरफ, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सन फार्मा के शेयर लाभ में रहे।
3 / 6
घरेलू शेयर बाजार लगातार छह सत्रों की तेजी के बाद नुकसान में रहे। इसके पीछे ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली हावी होने के अलावा अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी का भी हाथ रहा। गोयल ने जर्मनी में एक कार्यक्रम में कहा कि भारत जल्दबाजी में सौदे नहीं करता है और न ही समयसीमा तय करके या दबाव में आकर समझौते करता है। छुट्टियों से प्रभावित इस कारोबारी सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 259.69 अंक यानी 0.30 प्रतिशत चढ़ा जबकि निफ्टी में कुल 85.3 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी रही।
4 / 6
सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने बृहस्पतिवार को अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर को छुआ था। हालांकि, इसके बाद ऊपरी स्तरों से बाजार में थोड़ी गिरावट हुई। एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर. ने कहा, ‘‘गोयल की इस टिप्पणी से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते जल्द संपन्न होने की उम्मीदें टूट गईं। इससे सप्ताह के शुरू में आई जोरदार तेजी के बाद सभी क्षेत्रों में मुनाफावसूली हुई।’’ व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.26 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 0.19 प्रतिशत के नुकसान में रहे।
5 / 6
बैंकेक्स में 0.77 प्रतिशत, एफएमसीजी में 0.71 प्रतिशत, वित्तीय सेवाओं में 0.51 प्रतिशत, बिजली में 0.47 प्रतिशत, उपभोक्ता विवेकाधीन वस्तुओं में 0.40 प्रतिशत, सेवाओं में 0.38 प्रतिशत और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 0.38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर धातु में 1.02 प्रतिशत, दूरसंचार में 1.01 प्रतिशत, तेल एवं गैस में 0.25 प्रतिशत, रियल्टी में 0.24 प्रतिशत और ऊर्जा में 0.22 प्रतिशत में तेजी हुई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।
6 / 6
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक दायरे में बंद हुए थे। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शोध प्रमुख (धन प्रबंधन) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘निफ्टी 96 अंक की गिरावट के साथ 25,795 अंक पर बंद हुआ जिससे छह सत्र की तेजी थम गई। रूसी तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंधों और निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली से बाजार पर दबाव रहा।’’ अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को फिर से बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,165.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,893.73 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीSensexNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबढ़ेगी महंगाई! पेट्रोल-डीजल की कीमतें 4-5 रुपये प्रति लीटर और LPG की कीमत 40-50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ने की संभावना

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन 15 जून 2026 से शुरू, दिल्ली-एनसीआर में राहत की खबर?

कारोबारGold Rate Today: 1 मई 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,310 प्रति 10 ग्राम

कारोबारLPG Price Hike: चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी, चुनावी बिल है?, राहुल गांधी ने कहा-पहला वार गैस और अगला वार पेट्रोल-डीज़ल?, सिर्फ 3 महीनों में 81% का इजाफा

कारोबारटूटे सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में जीएसटी संग्रह 2.43 लाख करोड़ रुपये