लाइव न्यूज़ :

भारत में पहली बार नदी के नीचे दौड़ी मेट्रो ट्रेन, हावड़ा से कोलकाता पहुंची, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2023 21:47 IST

Open in App
1 / 5
कोलकाता मेट्रो ने बुधवार को उस समय इतिहास रच दिया जब उसके द्वारा संचालित एक ट्रेन ने देश में पहली बार एक नदी में बनी सुरंग में दौड़ लगाई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। मेट्रो की इस ट्रेन में केवल अधिकारी और इंजीनियर सवार थे। यह हुगली के नीचे से होती हुई कोलकाता से हावड़ा पहुंची।
2 / 5
अधिकारी ने कहा कि कोलकाता और इसके उपनगरों के लोगों को आधुनिक परिवहन सुविधा मुहैया कराने की दिशा में यह एक 'क्रांतिकारी कदम' है। मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक पी. उदय कुमार रेड्डी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कोलकाता के महाकरण स्टेशन से हावड़ा मैदान स्टेशन तक ट्रेन में यात्रा की।
3 / 5
बाद में इसी मार्ग से एक और ट्रेन भी हावड़ा मैदान स्टेशन पहुंची। मेट्रो के महाप्रबंधक ने इसे 'ऐतिहासिक घटना' करार देते हुए कहा, “अगले सात महीनों के लिए हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड स्टेशन के बीच परीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद इस खंड पर नियमित सेवाएं शुरू हो जाएंगी।”
4 / 5
अधिकारी ने कहा कि भूमिगत खंड के 4.8 किलोमीटर हिस्से पर परीक्षण जल्द ही शुरू होगा। इस खंड के चालू हो जाने के बाद, हावड़ा मैदान देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन बन जाएगा।
5 / 5
इसकी गहराई सतह से 33 मीटर नीचे होगी। उन्होंने कहा कि मेट्रो से हुगली नदी के नीचे 520 मीटर के हिस्से को 45 सेकंड में पार किए जाने की उम्मीद है। अधिकारी ने कहा कि नदी के अंदर स्थित सुरंग पानी की सतह के स्तर से 32 मीटर नीचे है।
टॅग्स :मेट्रोकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम