1 / 7एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित शमशान घाट में किया गया।2 / 7कोरोना वायरस की वजह से सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में ज्यादा लोग नहीं पहुंच पाए।3 / 7लेकिन परिवार वाले और कुछ दोस्तों के बीच उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। 4 / 7बेटे को अंतिम विदाई देने के लिए सुशांत के पिता आज ही मुंबई आए थे, उनके साथ कुछ परिवार के लोग भी मौजूद थे।5 / 7इस मौके पर श्रद्धा कपूर और कृति सेनन भी वहां मौजूद थीं। सुशांत सिंह राजपूत का शव रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।6 / 7फिल्म जगत की हस्तियां और उनके प्रशंसक इस खबर से स्तब्ध रह गए।7 / 7इस युवा अभिनेता को खोने वाले उनके प्रशंसकों की जुबां पर सिर्फ एक ही सवाल है, आखिर क्यों? आखिर ऐसा क्या हुआ कि करियर के अच्छे मुकाम पर पहुंचने के बावजूद 34 वर्षीय अभिनेता ने ऐसा कदम उठाया।