महेश भट्ट से मिलने पहुंचे 'सड़क 2' एक्टर आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर, जल्द शुरू होगी शूटिंग

By ललित कुमार | Published: August 31, 2019 02:19 PM2019-08-31T14:19:52+5:302019-08-31T14:19:52+5:30

Next

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट हाल ही अपकमिंग फिल्म 'सड़क 2' के सिलसिले में महेश भट्ट के ऑफिस के बाहर दिखाई दिए। दोनों के मूड को देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है।

आलिया हाल ही में फिल्म 'कलंक' में नजर आईं थी।

इस फिल्म में आलिया के साथ आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसे कई कलाकार लीड रोल में थे।

आलिया इस फिल्म के अलावा जल्द ही रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी।

आलिया और रणबीर की जोड़ी को देखने के दर्शक और फैंस भी बेताब हैं।

आलिया और आदित्य की फिल्म 'सड़क 2' का निर्देशन महेश भट्ट कर रहे हैं।

आदित्य भी आलिया के साथ फिल्म 'कलंक' में नजर आए थे।

आदित्य इस दौरान काफी डैशिंग लुक में दिखाई दिए।