लाइव न्यूज़ :

Singham Again: रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण, पढ़े पूरी खबर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 8, 2022 16:34 IST

Open in App
1 / 5
बॉलीवुड स्टार दीपिका पदुकोण रोहित शेट्टी की सिंघम सीरीज की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी। शेट्टी ने बृहस्पतिवार को दोनों के साथ काम करने की पुष्टि की है।
2 / 5
दीपिका और रोहित पहले भी 2019 में ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में काम कर चुके हैं और हाल ही में उन्होंने शेट्टी की आगामी फिल्म ‘सर्कस’ के ‘करंट लगा’ गाने के लिए साथ काम किया है। शेट्टी ने फिल्म के खास गाने को 'लांच' किए जाने के दौरान दीपिका के साथ काम करने की बात कही।
3 / 5
‘सिंघम अगेन’ में दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। शेट्टी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘सभी कहते रहते हैं कि मैं ‘लेडी सिंघम’ से कब मिलवाउंगा। ये रहीं। दीपिका पदुकोण, ‘सिंघम अगेन’ की लेडी सिंघम होंगी।
4 / 5
हम अगले साल काम शुरू करेंगे।’’ रणवीर का कहना है, ‘‘जब हम साथ में सेट पर होते हैं तो मैं बहुत आनंद उठाता हूं। आपकों उन पलों में खुश होना चाहिए जब आप उस कलाकार के साथ काम कर रहें जिस पर आपको पूरा भरोसा होता है।...
5 / 5
दो अभिनेताओं के बीच अच्छी 'केमिस्ट्री' के लिए भरोसा बहुत जरूरी है।’’ दीपिका इससे पहले भी ‘राम लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पदमावत’ में रणवीर के साथ काम कर चुकी हैं। दीपिका का कहना है, ‘‘सेट पर हम यह नहीं सोचते कि हम पति-पत्नी हैं। अभिनेता होने के नाते, कैमरा ऑन होते ही, हम अपने किरदारों की तरह सोचने लगते हैं।’’
टॅग्स :दीपिका पादुकोणरोहित शेट्टीहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?