3 साल बाद इंडिया लौटीं प्रियंका चोपड़ा, मुंबई वाले घर से शेयर की तस्वीरें, देखे फोटो

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: November 2, 2022 02:11 PM2022-11-02T14:11:23+5:302022-11-02T14:13:17+5:30

Next

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद अपने देश वापस लौटी हैं, अपने घर आकर एक्ट्रेस काफी खुश हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने घर की बालकनी से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इन तस्वीरों में प्रियंका समंदर को देखते हुए ड्रिंक के साथ सुहानी शाम का मजा लेती नजर आ रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

ब्लैक कलर का जंप सूट पहने प्रियंका चोपड़ा बालकनी में पोज देती दिख रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, "घर...अगले कुछ दिन यहां रूकने के लिए इंतजार नहीं कर सकती''। (फोटो: इंस्टाग्राम)

प्रियंका की इस पोस्ट पर उनके पति निक जोनस ने रेड हार्ट वाला इमोजी डाला हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

प्रियंका जल्द ही प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'सिटाडेल' (citadel) में दिखाई देंगी, जिसमें रिचर्ड मैडेन भी हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)