शादी से पहले सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए नए लुक्स, देखें तस्वीरें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 3, 2018 01:10 PM2018-05-03T13:10:58+5:302018-05-03T13:10:58+5:30

Next

हाल ही में सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इन सभी तस्वीरों में सोनम बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

बता दें सोनम कपूर इस समय अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं।

खबरों के मुताबिक सोनम 8 मई को शादी करने जा रही हैं।

सोनम और आनंद आहूजा की शादी की तारीख से लेकर गेस्ट की लिस्ट तक हर चीजें तय हो गई हैं।

ये कपल 8 मई को शादी के बंधन में बंधेगा।

ऐसे में दोनों की शादी को लेकर हर रोज नई-नई खबरें सुर्खियों में हैं।

सोनम के लिए मई का महीना ताउम्र खास रहने वाला है। इसकी 3 वजहें हैं।

दरअसल, सोनम के भाई की फिल्म भी मई में ही रिलीज हो रही है।

सोनम 14 और 15 मई को कान्स के रेड कार्पेट पर नजर आएंगी और सोनम कपूर की मच अवेटेड फिल्म वीरे दी वेडिंग 1 जून को रिलीज हो रही है।