लाइव न्यूज़ :

महाभारत में शकुनी बने 'गूफी पेंटल' का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By संदीप दाहिमा | Updated: June 5, 2023 12:59 IST

Open in App
1 / 5
टेलीविजन धारावाहिक ‘महाभारत’ में शकुनी मामा की भूमिका निभाने के बाद हर घर का जाना-माना चेहरा बन गए अभिनेता गूफी पेंटल का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण यहां एक अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया।
2 / 5
उनके भतीजे हितेन पेंटल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गूफी पेंटल 79 वर्ष के थे। हितेन पेंटल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ वह नहीं रहे। सुबह नौ बजे अस्पताल में उनका निधन हो गया।
3 / 5
उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया और नींद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।’’ हितेन ने पहले ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि अभिनेता उम्र संबंधी परेशानियों से पीड़ित हैं। हितेन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था, ‘‘उन्हें रक्तचाप और हृदय संबंधी समस्या हैं। वह काफी समय से अस्वस्थ हैं।
4 / 5
तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वह सात-आठ दिन से अस्पताल में हैं। शुरू में उनकी हालत गंभीर थी, लेकिन फिलहाल स्थिर है।’’ पेंटल ने 1980 के दशक में ‘सुहाग‘, ‘दिल्लगी’, जैसी फिल्में करने के साथ ही ‘सीआईडी’ और ‘हेलो इंस्पेक्टर’ जैसे टेलीविजन धारावाहिक भी किए।
5 / 5
हालांकि बी. आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ में शकुनी मामा के उनके किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। पेंटल के परिवार में उनका बेटा, बहू और पोता हैं। पेंटल का अंतिम संस्कार आज शाम करीब चार बजे उपनगरीय अंधेरी के एक श्मशान घाट में किया जाएगा।
टॅग्स :महाभारतहिन्दी सिनेमा समाचारटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!