लाइव न्यूज़ :

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने किया भारती सिंह को सपोर्ट, कहा- वह मेरी बहन है, उसे एक और मौका मिलना चाहिए...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 1, 2020 16:52 IST

Open in App
1 / 10
स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने हास्य कलाकार (कॉमेडियन) भारती सिंह के उपगनरीय इलाके अंधेरी स्थित उनके घर से गांजा बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया था। NCB ने भारती और हर्ष के घरों पर छापे में गांजा पाई थी। जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया और इस बार उन्होंने गांजा का सेवन करना स्वीकार किया।
2 / 10
चर्चा होने लगी कि मेकर्स ने भारती को ‘द कपिल शर्मा शो’ में से निकाल दिया है। हालांकि हाल ही में उनके दोस्त कीकू शारदा ने इस बात से इनकार किया। अब ‘द कपिल शर्मा शो’ में भारती के को-स्टार और दोस्त कृष्णा अभिषेक ने भी इस पर चुप्पी तोड़ी है।
3 / 10
कृष्णा ने भारती के शो से निकाले जाने की खबर पर कहा, ‘ ऐसा बिल्कुल नहीं है, मैंने चैनल की तरफ से ऐसा कोई डिस्कशन नहीं सुना। मैं भारती को सपोर्ट करूंगा उन्हें काम पर वापस आना चाहिए। जो हो गया सो हो गया, लेकिन मैं और कपिल भारती को सपोर्ट करते हैं। हम एक परिवार की तरह हैं’।
4 / 10
कृष्णा ने कहा, ‘भारती मेरे हर अच्छे और बुरे वक्त में मेरे साथ खड़ी रही है। जब मेरे पिता बीमार थे और जब उनका निधन हो गया तो भारती ही वो पहली शख्स थी जो मुझसे आकर मिली थी।
5 / 10
कृष्णा ने कहा, 'जब वह वापस आया, तो मैं उससे मिला। हमारी दोस्ती बहुत पुरानी है। हमारा रिश्ता पेशेवर से आगे है। मैंने हर्ष को उनके संघर्ष के दिनों में देखा है। उन दोनों ने मेरे सामने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था और मैंने उनकी शादी को होस्ट किया था।
6 / 10
जब मेरे बच्चे हुए, तो भारती ही वो शख्स थी जिसने सबसे पहले कॉल किया था। जब एक अवॉर्ड फंक्शन होस्ट करने के दौरान मैं बीमार पढ़ गया था तब भारती ने बिना पलक झपकाए हां कर दी थी।
7 / 10
ऐसा बॉन्ड है हमारा, जो जब वो जेल से बाहर आई तो मुझे तो मिलने जाना ही था। मुझे दुनिया का नहीं पता, लेकिन मैं भारती के साथ खड़ा हूं’।
8 / 10
फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने भारती के लेकर कमेंट किया था। उस पर बात करते हुए कृष्णा ने कहा, ‘राजू श्रीवास्तव ने तो बहुत ही बकवास की है।
9 / 10
कीकू शारदा ने कहा था कि भारती केवल एक एपिसोड की शूटिंग करने नहीं आईं, लेकिन यह नॉर्मल है। हर एपिसोड में भारती का रोल नहीं होता है। कोई वजह हुई होगी, जिसके कारण वह शूट पर नहीं आईं।
10 / 10
हमारे पास चैनल की ओर से भारती सिंह के शो छोड़ने की खबर अभी तक नहीं आई है।
टॅग्स :भारती सिंहबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्रीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच