लाइव न्यूज़ :

Kisan Andolan: सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ, प्रीति जिंटा और रितेश देशमुख ने दिया समर्थन, ट्विटर पर कही ये बात

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 7, 2020 21:08 IST

Open in App
1 / 8
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को अपना समर्थन दिया है। किसानों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान करते हुए चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे और राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने वाली सड़कों को अवरुद्ध कर देंगे।
2 / 8
दिलजीत दोसांझ, हरभजन मान, जसबीर जस्सी, रितेश देशमुख, फिल्म निर्देशक हंसल मेहता और कई अन्य हस्तियां पहले ही किसानों को अपना समर्थन देने का ऐलान कर चुकी हैं।
3 / 8
प्रदर्शन स्थल से दोसांझ के एकता के संदेश वाले ट्वीट के जवाब में चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा कि किसानों की चिंताओं को जल्दी दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, 'हमारे किसान भारत के खाद्य सैनिक हैं। उनके डर को दूर करने की जरूरत है। उनकी उम्मीदों को पूरा करने की जरूरत है। एक मजबूत लोकतंत्र के रूप में हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस संकट को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाए।
4 / 8
ट्विटर पर अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ बहस के बाद दिलजीत दोसांझ ने आंदोलनकारी किसानों के लिए एक करोड़ रुपये का दान दिया। दोसांझ ने बाद में ट्वीट कर किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया। अभिनेता सोनम कपूर ने किसानों को 'मानव सभ्यता का संस्थापक' कहा। उन्होंने ट्वीट किया,'पहले जुताई शुरू हुई, उसके बाद अन्य कलाएं विकसित हुईं। इसलिए किसान सभ्यता के संस्थापक हैं।”
5 / 8
अभिनेता प्रीति जिंटा ने किसानों को धरती का सैनिक कहकर आंदोलन कर रहे उनका समर्थन किया। जिंटा ने ट्वीट किया, 'इस ठंड और महामारी में आंदोलन कर रह किसानों और उनके परिवारों को देखकर मेरा दिल उनके साथ है। वे मिट्टी के सैनिक हैं जो हमारे देश को चलाते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि किसानों और सरकार के बीच बातचीत से जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और सभी का समाधान होगा।”
6 / 8
अभिनेता रितेश देशमुख ने शनिवार को ट्वीट किया था,“यदि आज आप खा रहे हैं तो किसानों को धन्यवाद कीजिए। मैं इस देश के हर किसान के साथ खड़ा हूं। जय किसान।’’ अभिनेता चित्रांगदा सिंह ने कहा कि किसानों को सुरक्षित महसूस कराना महत्वपूर्ण है।
7 / 8
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर और मोहम्मद जीशान अयूब इस मुद्दे पर लगातार ट्वीट करते रहे हैं । लेकिन बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे इस मुद्दे पर अब तक चुप हैं जिसके चलते उनकी आलोचना हुई है । पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल ने किसानों के लिए नहीं बोलने पर बॉलीवुड की आलोचना की है।
8 / 8
उन्होंने लिखा, 'प्रिय बॉलीवुड, आप अपनी हर दूसरी फिल्म की शूटिंग पंजाब में करने आते हैं और हर बार पंजाब ने आपका खुले दिल से स्वागत किया है। लेकिन आज जब पंजाब को आपकी सबसे ज्यादा जरूरत है तो आपने एक शब्द नहीं बोला। निराश हूं।” 
टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनप्रियंका चोपड़ासोनम कपूरप्रीति जिंटाऋचा चड्ढादिलजीत दोसांझबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!