लाइव न्यूज़ :

मानसिक रूप से परेशान, पत्नी लाड बाई ने पति मोहन गुर्जर को कुल्हाड़ी से काट डाला, कुएं में कूदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2025 16:30 IST

चित्तौड़गढ़ः पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी।

Open in App
ठळक मुद्देलाड बाई बंजारा बस्ती के पास एक कुएं में कूद गई।पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है।ग्रामीण पहुंचे और रस्सी की मदद से बाहर निकाला।

चित्तौड़गढ़ः राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में शुक्रवार को एक महिला ने अपने पति की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया इसके बाद महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना आज रावतभाटा पुलिस थाने के तमलाव गांव में हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गांव वालों ने कुएं से निकाला और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस उपाधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि आरोपी लाड बाई ने अपने पति मोहन गुर्जर (45) पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद लाड बाई बंजारा बस्ती के पास एक कुएं में कूद गई।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सी की मदद से उसे बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने बताया कि मौके पर मोबाइल फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मीणा ने बताया कि पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?