लाइव न्यूज़ :

Kangana Ranaut: संसद परिसर में फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग करना चाहती हैं कंगना रनौत, लोकसभा सचिवालय से अनुमति मांगी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 18, 2022 18:44 IST

Open in App
1 / 6
अभिनेत्री कंगना रनौत ने संसद परिसर के अंदर अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग के लिए लोकसभा सचिवालय से अनुमति मांगी है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी है।
2 / 6
सूत्रों ने बताया कि रनौत का पत्र विचाराधीन है लेकिन उन्हें इजाज़त मिलने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा सचिवालय को लिखे पत्र में रनौत ने अनुरोध किया है कि उन्हें संसद परिसर के अंदर आपातकाल पर आधारित फिल्म की शूटिंग करने की अनुमति दी जाए। आम तौर पर, निजी संस्थाओं को संसद परिसर के अंदर शूटिंग या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं दी जाती है।
3 / 6
सूत्रों ने कहा कि किसी आधिकारिक या सरकारी काम के लिए शूटिंग की जा रही हो तो अलग बात है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से सरकारी प्रसारक, दूरदर्शन और संसद टीवी को संसद के अंदर कार्यक्रमों की शूटिंग करने की इजाज़त है। सूत्रों ने कहा कि किसी निजी पक्ष को संसद के अंदर निजी काम की शूटिंग करने की इजाज़त दिए जाने की कोई मिसाल नहीं है।
4 / 6
'इमरजेंसी' की शूटिंग इस साल जून में शुरू हुई थी। फिल्म का निर्देशन रनौत कर रही हैं। इसके अलावा वह स्वयं फिल्म की लेखक और निर्माता भी हैं। वह फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका भी निभा रही हैं, जिन्होंने 1975 में देश में आपातकाल लगाया था।
5 / 6
रनौत ने एक बयान में कहा था, “आपातकाल भारतीय राजनीतिक इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दौर में से एक को दर्शाता है, जिसने सत्ता को देखने के हमारे नजरिए को बदल दिया और इसलिए मैंने यह कहानी बताने का फैसला किया।”
6 / 6
देश में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक आपातकाल लागू रहा था। 21 महीने की इस अवधि के दौरान लोगों के मौलिक अधिकारों पर पाबंदियां लगा दी गई थी। आपातकाल के बाद हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को 1947 में भारत के आज़ाद होने के बाद पहली बार हार का सामना करना पड़ा था। 
टॅग्स :कंगना रनौतसंसदलोकसभा संसद बिलहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच