लाइव न्यूज़ :

Jawan box office collection day 18: दुनियाभर के सिनेमा घरों की टिकट खिड़की पर अब तक 1004.92 करोड़ रुपये की कमाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 25, 2023 21:00 IST

Open in App
1 / 6
शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की मुख्य भूमिका वाली फिल्म जवान ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1004.92 करोड़ रुपये की कमाई की है। रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने सोमवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जवान के नवीनतम बॉक्स ऑफिस नंबर साझा करते हुए लिखा, 'इतिहास बन रहा है। जवान! क्या आपने इसे अभी तक देखा है?'
2 / 6
फिल्म निर्माता एटली ने भी क्लिप साझा की और ट्वीट किया, “भगवान हमारे प्रति बहुत दयालु हैं। आप सभी को धन्यवाद...।'' एटली की फिल्म 'पठान' के बाद शाहरुख की दूसरी 1000 करोड़ रुपये की फिल्म है। दुनियाभर के सिनेमा घरों की टिकट खिड़की पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘जवान’ की कमाई का आंकड़ा 1004.92 करोड़ रुपये को पार कर गया है।
3 / 6
फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक पेज पर फिल्म द्वारा दुनियाभर में की गई कमाई के आंकड़े साझा किए। उसने लिखा, “ फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है। ”
4 / 6
‘जवान’ को सात सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया गया था। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के जीवन की भावनात्मक यात्रा पर आधारित है, जो समाज में गलतियों को सुधारने के लिए तैयार है। इसमें शाहरुख विक्रम राठौड़ और उनके बेटे आजाद की दोहरी भूमिका में हैं।
5 / 6
फिल्म में खान के अलावा, नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं और दीपिका पादुकोण की संक्षिप्त भूमिका है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरैशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा के साथ-साथ संजय दत्त की भी अतिथि भूमिका है।
6 / 6
‘‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ की पेशकश ‘जवान’ की निर्माता गौरी खान और सह-निर्माता गौरव वर्मा हैं। 
टॅग्स :शाहरुख खानबॉलीवुड हीरोफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई