लाइव न्यूज़ :

भाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना से रचाई शादी, देवास के आर्य समाज मंदिर से वायरल हुई तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2025 13:52 IST

Deepak Joshi: करीबी लोग ही शामिल हुए और बाद में शादी की तस्वीरें कुछ समय के लिए पल्लवी के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दिखीं।

Open in App

Deepak Joshi:   मध्यप्रदेश की सियासत में निजी जिंदगी का नया अध्याय इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और शिवराज सिंह चौहान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे भाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से विवाह कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, यह विवाह 4 दिसंबर को देवास स्थित आर्य समाज मंदिर में सादे समारोह में संपन्न हुआ।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में दीपक जोशी पल्लवी की मांग में सिंदूर भरते और उन्हें मंगलसूत्र पहनाते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस नेता बृजेश शुक्ला सहित कई नेताओं व परिचितों ने इन तस्वीरों को साझा कर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।बताया जा रहा है कि समारोह में दोनों पक्षों के चुनिंदा परिजन और करीबी लोग ही शामिल हुए और बाद में शादी की तस्वीरें कुछ समय के लिए पल्लवी के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दिखीं।

दीपक जोशी तीन बार विधायक रह चुके हैं और प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत ब्राह्मण चेहरे के रूप में पहचाने जाते हैं।उनकी पहली पत्नी विजया जोशी का निधन 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान इंदौर के एक अस्पताल में हो गया था।

शादी की खबर सामने आने से कुछ ही घंटों पहले यह मामला तब और विवादित हो गया, जब दो महिलाओं ने खुद को उनकी कानूनी पत्नी बताते हुए दावा किया कि दीपक जोशी के साथ उनका वैवाहिक संबंध है।

एक महिला ने खुद को उनकी घर में रहने वाली पत्नी बताया, जबकि दूसरी ने 2016 में जोशी से शादी होने का दावा किया।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक जोशी ने फिलहाल टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि दो–तीन मामले अदालत में विचाराधीन हैं और वे वकील से राय लेने के बाद ही कुछ कहेंगे।

टॅग्स :Dewasवेडिंगwedding
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार