लाइव न्यूज़ :

Jawan Box Office Collection Day 1: फिल्म 'जवान' ने पहले दिन कमाए 75 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड

By संदीप दाहिमा | Updated: September 8, 2023 16:36 IST

Open in App
1 / 6
Jawan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेट फिल्म जवान 7 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज कर दी गई। जन्माष्टमी पर्व के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म का शाहरुख खान के फैंस ने शानदार जश्न मनाया। अब इसकी कमाई ने जश्न का एक और मौका दे दिया है।
2 / 6
शाहरुख की जवान ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक पहले ही दिन फिल्म ने 75 करोड़ की शानदार कमाई की और इसने पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पठान ने पहले दिन 57 करोड़ का कलेक्शन किया था। यानी पठान से 25 फीसदी जवान ने ज्यादा कमाई की।
3 / 6
फिल्म इंडस्ट्री के बिजनेस को करीब से देखने वाले मनोबाला विजयबालन ने जवान के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर ट्वीट किया है।
4 / 6
मनोबाला ने लिखा है, 'जवान ने भारत में किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग ली है।
5 / 6
उन्होंने आगे लिखा कि फिल्म के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक देश में फिल्म में पहले दिन 70 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी और वर्ल्डवाइड 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी। इस तरह शाहरुख खान पहले बॉलीवुड एक्टर बन जाएंगे जिनकी दो फिल्मो को पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग लगी है।'
6 / 6
सैकनिल्क के मुताबिक, जवान के हिंदी संस्करण ने 65 करोड़ का कलेक्शन किया है तो तमिल और तेलुगु ने क्रमशः 5-5 करोड़ रुपए कमाए। मनोबाला के मुताबिक किसी भी भारतीय फिल्म की अबतक की सबसे ज्यादा ओपनिंग डे की कमाई जवान ने की है। जवान से पहले पठान ने 57 करोड़ का पहले दिन कलेक्शन करके एक नया रिकॉर्ड कायम किया था।
टॅग्स :शाहरुख़ खानबॉक्स ऑफिस कलेक्शनहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?