Holi Song 2023: होली खेले रघुवीरा, रंग बरसे... इन बॉलीवुड गानों के बिना अधूरी है होली की मस्ती, देखें लिस्ट

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 7, 2023 04:48 PM2023-03-07T16:48:23+5:302023-03-07T16:52:06+5:30

Next

होली के दिन: फिल्म शोले (1975) में धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया यह गाना भी दर्शकों को खूब भाता है। यह गाना किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था।

रंग बरसे : फिल्म सिलसिला (1981) अमिताभ बच्चन और रेखा की ये फिल्म बेहद लोकप्रिय हुई थी।

बलम पिचकारी: फिल्म यह जवानी है दीवानी (2013) दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर के उपर फिल्माया गया लोगो को काफी पसंद किया गया था यह गाना शाल्मली खोलगडे और विशाल ददलानी ने गाया था। इस गाने का म्यूजिक आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।

सोनी सोनी: फिल्म मोहब्बतें (2000) उदित नारायण की आवाज में होली के यह गाना ना चले ऐसा हो ही नहीं सकता है, शाहरुख खान ने इस गाने में जबरदस्त डांस किया था। इस गाने का वीडियो देखने बाद आज ही होली खेलने का मन करने लगेगा।

होली खेले रघुवीरा: फिल्म बागबान (2003) अमिताभ बच्चन के द्वारा गाया हुआ गाना आपको थिरकने पर मजबूर कर देता है। इस गाने में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की जबरदस्त केमेस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था।

लहू मुंह लग गया: फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला (2013) दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच की लव केमिस्ट्री इस गाने में देखने को मिली थी। इस होली आपके यह गाना भी एक अच्छा ऑप्शन है।

डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली: फिल्म वक्त (2005) अक्षय कुमार तथा प्रियंका चोपड़ा की केमिस्ट्री वाला फिल्म 'वक्त' का यह गाना बहुत जबरदस्त है। इस गाने को अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने गाया था।

आज न छोड़ेंगे: फिल्म 'कटी पतंग' से है, इस फिल्म में यह गाना एक्टर जेश खन्ना और आशा पारेख पर फिल्माया गाया है।