बर्थडे स्पेशल: कभी इस एक्टर के प्यार में पागल थीं कृतिका कामरा

By ललित कुमार | Published: October 25, 2018 07:28 AM2018-10-25T07:28:26+5:302018-10-25T07:28:26+5:30

Next

कृतिका कामरा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'रिपोर्टर्स', 'प्रेम या पहेली- चंद्रकांता' और 'कितनी मोहब्बत है' जैसे कई टीवी शोज में कृतिका अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं।

बता दें इस साल कृतिका बॉलीवुड में फिल्म 'मित्रों' से डेब्यू कर चुकी हैं, उनकी यह फिल्म 14 सितम्बर को रिलीज़ हुई थी।

इस फिल्म में कृतिका के अपोजिट जैकी भगनानी लीड रोल में नजर आए थे।

सिर्फ इतना ही नहीं कृतिका 'बेस्ट गर्लफ्रेंड', 'डे ड्रीम्स', 'वाइट शर्ट' जैसी कई शॉर्ट फिल्म्स और म्यूजिक विडियो में भी काम कर चुकी हैं।

कृतिका को एक्टिंग के अलावा डांस करना भी बेहद पसंद हैं 'जरा नच के दिखा' और 'झलक दिखला जा' जैसे रिऐलिटी शोज में कृतिका अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

कृतिका का नाम एक्टर करण कुंद्रा के साथ भी जुड़ा था, दोनों के बीच अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रही थीं। लेकिन कृतिका ने हमेशा इन खबरों को अफवाह बताया।

कृतिका कामरा का जन्म 25 अक्टूबर 1988 को उत्तर प्रदेश के शहर बरेली में हुआ था।

कृतिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, अपनी तस्वीरों को कृतिका सोशल मीडिया शेयर करती रहती हैं।

कृतिका ने नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलजी में ऐडमिशन लिया था लेकिन टीवी में सीरियल काम करने के लिए उन्होंने इस कोर्स को बीच में ही छोड़ दिया था।