Birthday Special: 31 साल की हुईं अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान के साथ किया था बॉलीवुड में डेब्यू By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 01, 2019 8:34 AMOpen in App1 / 9बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज 31वां जन्मदिन है। अनुष्का का जन्म 1988 में हुआ था।2 / 9मॉडलिंग की दुनिया से बॉलीवुड में आईं अनुष्का शर्मा ने अपने छोटे से करियर में बॉलीवुड में एक अलग पहचान कायम की हैं।3 / 9अनुष्का की शुरुआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से हुई और इसके बाद उन्होंने माउंट कैरमल कॉलेज से कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।4 / 9इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की तरफ अपना रूख किया और फिर वे मुंबई चली आईं और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।5 / 9अनुष्का शर्मा को 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए एक मॉडल के रूप में पहला ब्रेक मिला और मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए।6 / 9जिसके बाद यशराज फिल्म्स ने उनको तीन फ़िल्मों साइन किया और रब ने बना दी जोड़ी (2008) में शाह रुख़ ख़ान के साथ कामयाब डेब्यू कीं। इसके बाद आई उनकी फ़िल्में 'बदमाश कंपनी' और 'बैंड बाजा बारात' में भी उन्हें दर्शकों ने काफी सराहा।7 / 92017 दिसंबर में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। दोनों के बीच रोमांस और नजदीकियों की चर्चा आये दिन खबरों में सुनने को मिलती रही थीं।8 / 9इन दोनों के बीच प्यार की सबसे बड़ी ब्रेकिंग जानकारी तक मिली जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी और अनुष्का विराट से मिलने कीवी देश पहुंच गईं, दोनों एक साथ घूमते नजर आए थे।9 / 9फिलहाल दोनों पति-पत्नी के रूप में एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। और पढ़ें Subscribe to Notifications