लाइव न्यूज़ :

धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी, बेटी ईशा और अहाना के लिए लिखा प्यार भरा संदेश

By संदीप दाहिमा | Updated: June 29, 2023 15:36 IST

Open in App
1 / 5
हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र ने पत्नी हेमा मालिनी, बेटी ईशा देओल और अहाना देओल के लिए एक भावुक संदेश लिखते हुए कहा कि वे बढ़ती उम्र तथा खराब स्वास्थ्य के कारण व्यक्तिगत रूप से उन्हें यह नहीं पा रहे कि वे उनसे कितना प्यार करते हैं।
2 / 5
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर ईशा देओल के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘ ईशा, अहाना, हेमा और मेरे लाडले तख्तानी तथा वोहरा मुझे तुमसे प्यार है..मैं दिल से आपकी इज्जत करता हूं।
3 / 5
बढ़ती उम्र और बीमारी के कारण मैं व्यक्तिगत तौर पर आपसे यह बात नहीं कह पाया...’’ हालांकि, धर्मेंद्र (87) ने अपनी बीमारी से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी। ईशा देओल के पति का नाम भरत तख्तानी और अहाना देओल के पति का नाम वैभव वोहरा है। ईशा (41) ने कुछ घंटों बाद अपनी शादी की एक तस्वीर साझा की।
4 / 5
तस्वीर में वह खुद धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और उनके पति तख्तानी नजर आ रहे हैं। ईशा और भरत की शादी 2012 में हुई थी। ईशा ने लिखा,‘‘ पापा आपसे प्यार है। आप सबसे अच्छे हैं। आपसे बहुत प्यार है और यह आपको भी पता है।
5 / 5
हमेशा खुश तथा स्वस्थ रहिए..’’ धर्मेंद्र ने अपने पोते करन देओल की शादी के कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर यह भावुक संदेश लिखा है। करन ने हाल ही में अपनी प्रेमिका दृशा आचार्य से शादी की है। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी बेटियों ने शादी में शिरकत नहीं की थी।
टॅग्स :धर्मेंद्रहेमा मालिनीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्कीअंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवसः थिरकते कदमों में छिपा जीवन का बड़ा संदेश

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्की30000 करोड़ रुपये की विरासत, व्यवसायी संजय कपूर के बैंक खाता फ्रीज?, प्रिया कपूर को झटका, करिश्मा कपूर को राहत

बॉलीवुड चुस्कीकाजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ कब होगी रिलीज?, फैंस पूछ रहे सवाल?

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव