लाइव न्यूज़ :

1 सितंबर से बदल गए हैं लोन ईएमआई, एलपीजी और एयरलाइन से जुड़े ये नियम, सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर

By सुमित राय | Updated: September 1, 2020 08:09 IST

1 सितंबर से कई नियमों में बदलाव हो रहे हैं, जिनका असर आम जनता को आर्थिक रूप से प्रभावित करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे1 सितंबर से नए नियम लागू हो रहे हैं, जो आम जनता को आर्थिक रूप से प्रभावित करने वाले हैं।इसमें एलपीजी, होमलोन, ईएमआई, विमान सेवाओं सहित कई और चीजें शामिल हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण आम जनता पर आए आर्थिक दबाव को कम करने के लिए सरकार ने कई राहत नियम लागू किए थे, जो 31 अगस्त से खत्म हो गए हैं और 1 सितंबर से नए नियम लागू हो रहे हैं। ये बदलाव आम जनता को आर्थिक रूप से प्रभावित करने वाले हैं। जिन चीजों में मुख्य रूप से बदलाव हुए हैं, उनमें एलपीजी, होमलोन, ईएमआई, विमान सेवाओं सहित कई और चीजें शामिल हैं।

अब चुकानी होगी कर्ज पर ईएमआई

कोरोना काल में आरबीआई ने ईएमआई चुकाने पर 6 महीने की मोहलत दी थी, जिसे मोरेटोरियम कहते हैं। 31 अगस्त को उसकी आखिरी तारीख समाप्त हो गई है। कोरोना संकट के कारण वेतन में कटौती और नौकरी गंवाने से मध्यमवर्ग के लिए यह एक और बड़ा झटका है। ऐसे में 1 सितंबर से ईएमआई चुकाने वाले ग्राहकों को जेब पर असर पड़ेगा।

हवाई यात्रा होगी महंगी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 1 सितंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से उच्च विमानन सुरक्षा शुल्क (ASF) वसूलने का फैसला किया है। इसके बाद विमान सेवाएं महंगी हो गई हैं। एएसएफ शुल्क के तौर पर घरेलू यात्रियों से अब 150 के बजाए 160 रुपए वसूला जाएगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 4.85 डॉलर के बदले 5.2 डॉलर वसूला जाएगा।

एलपीजी की कीमतों में हो सकता है बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। ऐसे में 1 सितंबर से एलपीजी के दाम में बदलाव आ सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनियां एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी कीमतें कम कर सकती हैं।

किराए में बढ़ोतरी के लिए कैब ड्राइवरों की हड़ताल

ऐप आधारित कार सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी ओला और उबर ड्राइवरों ने दिल्ली-एनसीआर में किराए में बढ़ोतरी को लेकर 1 सितंबर से हड़ताल की धमकी दी है। ड्राइवरों की किराए में बढ़ोतरी के अलावा लोन रीपेमेंट मोरेटोरियम के विस्तार की मांग की है।

जीएसटी भुगतान में देरी पर लगेगा ब्याज

1 सितंबर से जीएसटी के भुगतान में देरी की स्थिति में कुल टैक्स देनदारी पर ब्याज लगाया जाएगा। इस साल की शुरुआत में उद्योग ने जीएसटी भुगतान में देरी पर लगभग 46 हजार करोड़ रुपये के बकाया ब्याज की वसूली के निर्देश पर चिंता जताई थी। ब्याज कुल देनदारी पर लगाया गया था।

शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों के नियम

शेयर बाजार में 1 सितंबर से आम निवेशकों के लिए मार्जिन के नए नियम लागू हो गए हैं। अब ब्रोकर की ओर से मिलने वाले मार्जिन का लाभ निवेशक नहीं उठा सकेंगे। जितना पैसा वे अपफ्रंट मार्जिन के तौर पर ब्रोकर को देंगे, उतने के ही शेयर खरीद सकेंगे।

टॅग्स :एलपीजी गैसपर्सनल फाइनेंसफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया