लाइव न्यूज़ :

LIC ने लांच किया आम आदमी बीमा योजना पॉलिसी, 100 रुपये में मिलेगा 75 हजार का लाइफ इंश्योरेंस कवर

By अनुराग आनंद | Updated: February 22, 2021 13:41 IST

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कोरोना वायरस महामारी प्रकोप के बाद आम आदमी को स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसी प्रदान करने के उद्देश्य से ये कदम उठाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएलआईसी ने सरकार के निर्देश पर समान्य लोगों के लिए आम आदमी बीमा योजना पॉलिसी को लांच किया है।LIC के आम आदमी बीमा योजना के तहत जीवन भर के लिए लोगों को आकस्मिक मृत्यु कवर पॉलिसी का लाभ मिलता है।

नई दिल्ली: इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि आज के समय में लोग अपने स्वास्थ को लेकर काफी अधिक सतर्क हो गए हैं।

ऐसे में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भी यह प्रयास किया है कि आम आदमी को स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसी का अधिक से अधिक लाभ प्रदान किया जाए।

डीएनए के मुताबिक, एलआईसी ने सरकार के निर्देश पर समान्य लोगों के लिए आम आदमी बीमा योजना पॉलिसी को लांच किया है। इस योजना से जानें आम लोगों को क्या और किस तरह से फायदा मिलने वाला है। 

1. लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन (LIC) का आम आदमी बीमा योजना

बता दें कि जीवन बीमा निगम के आम आदमी बीमा योजना के तहत जीवन भर के लिए लोगों को आकस्मिक मृत्यु कवर पॉलिसी का लाभ मिलता है। ऐसे में साफ है कि एलआईसी से जुड़े लोगों के लिए कुछ चुनिंदा अच्छे पॉलिसी में से एक पॉलिसी यह भी है।

2. LIC आम आदमी बीमा योजना के दूसरे फायदे

एलआईसी आम आदमी बीमा योजना अवधि के दौरान किसी दुर्घटना के बाद आकस्मिक मृत्यु या डिसेबिलिटी के केस में भी लाभुकों को लाभ प्रदान किया जाता है।

3. आकस्मिक मृत्यु के मामले में कितना पैसा दिया जाएगा

एलआईसी आम आदमी बीमा योजना का पॉलिसी धारक आकस्मिक विकलांगता के लिए 37,500 रुपये और एलआईसी पॉलिसी धारक की आकस्मिक मृत्यु के मामले में नामांकित व्यक्ति को 75,000 रुपये का जीवन बीमा कवर का भुगतान होता है।

4. आम आदमी बीमा योजना के लिए पात्रता

LIC आम आदमी बीमा योजना का लाभ 18 वर्ष से 59 वर्ष की आयु का कोई भी व्यक्ति उठा सकता है।

5. प्रीमियम

एलआईसी आम आदमी बीमा योजना का प्रीमियम प्रति वर्ष 200 रुपये है। इसमें 50 प्रतिशत या 100 रुपये का भुगतान राज्य या केंद्र शासित प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा। इसका मतलब है कि एलआईसी पॉलिसी धारक को केवल 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

टॅग्स :एलआईसीहेल्थ टिप्सभारतनरेंद्र मोदीकोरोना वायरसजीवन बीमा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड