लाइव न्यूज़ :

ओला-उबर, जोमैटो और स्विगी के डिलीवरी बॉय के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार देगी फ्री हेल्थ इंश्योरेंस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2020 13:07 IST

बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब ने इस कानून के संबंध में कहा कि लेबर लॉ असंगठित क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए लाया जा रहा  है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार रजिस्टर्ड गैर-संगठित कर्मचारियों को आधार के मुताबिक एक यूनीक नंबर देगी।केंद्र सरकार ने 43 पुराने लॉ को हटाकर चार लेबर लॉ लाने का फैसला किया है।

केंद्र सरकार की पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी ने नए लेबर लॉ के तहत ओला-उबर, जोमैटो और स्विगी समेत कई असंगठित क्षेत्रों के कर्मारियों को फ्री हेल्थ इंश्योरेंस देने का फैसला किया है। केंद्र सरकार इस नए लेबर लॉ के तहत छोटे कर्मचारियों को राहत पहुंचाने चाहती है  क्योंकि इन क्षेत्रों  में काम करने वाले वर्कर्स की सैलरी ज्यादा नहीं होती है। इस वजह से कई कामगार अपना इलाज तक नहीं करा पाते हैं। सरकार ने इसी कमी को ध्यान में रखते हुए इस कानून को लाने का निर्णय लिया है। 

बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब ने इस कानून के संबंध में कहा कि लेबर लॉ असंगठित क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए लाया जा रहा  है। जो बड़े तादाद में रोजगार के अवसर पैदा करते हैं। खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार छोटे कर्मचारियों के लिए हेल्थ कवर, मैटर्निटी बेनिफिट्स और अपंगता समेत कई स्पेशल स्कीम ला सकती है। पार्लियामेंट की स्टैंडिंग कमिटी इस समय सोशल सिक्यॉरिटी को लेकर बहुत गंभीर है। 

आपको बता दें प्रस्तावित कानून केद्रीय लेबर कानून के 13 प्रावधानों को देखने के बाद बनाया गया है। इसके तहत कर्मचारियों की सुरक्षा, उनके स्वास्थ्य की देखभाल और  कामकाजी स्थिति को बेहतर करने को लेकर बनाया है। साथ केंद्र सरकार ने 43 पुराने लॉ को हटाकर चार लेबर लॉ लाने का फैसला किया है। इसमें एक सोशल सिक्यॉरिटी का लॉ भी है। 

हालांकि अभी असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों के लिए  सोशल सिक्यॉरिटी एक्ट 2008 के तहत इलेक्टॉनिक रजिस्ट्रेशन का प्रस्ताव नहीं है। जिसे लेबर लॉ के अंतर्गत लाया जाएगा। केंद्र सरकार रजिस्टर्ड गैर-संगठित कर्मचारियों को आधार के मुताबिक एक यूनीक नंबर देगी।

टॅग्स :बीमाओलाउबरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

भारत7 फरवरी को पूरे देश में ओला, उबर, रैपिडो ड्राइवरों की हड़ताल, शोषण और न्यूनतम बेस किराए की कमी के खिलाफ 'ऑल-इंडिया ब्रेकडाउन' का ऐलान

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम