लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस महामारीः इरडा प्रमुख बोले-15 लाख से अधिक लोगों ने लिया कोविड-19 विशेष बीमा सुरक्षा कवच

By भाषा | Updated: August 27, 2020 19:29 IST

उद्योग मंडल फिक्की के बीमा क्षेत्र पर आयोजित होने वाले वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों को ऐसे मुश्किल वक्त में पॉलिसीधारकों को बचाने के लिए आगे आना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय बीमा विकास एवं नियामक प्राधिकरण (इरडा) के चेयरमैन सुभाष सी. खुंटिया ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। इरडा ने उन्हें मानक कोरोना वायरस पॉलिसी ‘कोरोना कवच’ और ‘कोरोना रक्षक’ पेश करने को कहा।हमें मुश्किल समय में यह समझना चाहिए कि बीमा कंपनियों को पॉलिसीधारकों को बचाने के लिए आगे आना चाहिए।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस महामारी के बाद मांग आधारित बीमा योजनाओं की जरूरत बढ़ी है। हाल में कोविड-19 से जुड़ी विशेष बीमा पॉलिसियों के तहत 15 लाख से अधिक लोग पहले ही बीमा सुरक्षा कवच ले चुके हैं।

भारतीय बीमा विकास एवं नियामक प्राधिकरण (इरडा) के चेयरमैन सुभाष सी. खुंटिया ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। वह यहां उद्योग मंडल फिक्की के बीमा क्षेत्र पर आयोजित होने वाले वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों को ऐसे मुश्किल वक्त में पॉलिसीधारकों को बचाने के लिए आगे आना चाहिए।

बीमा उद्योग को कुछ समय देखने के बाद इरडा ने उन्हें मानक कोरोना वायरस पॉलिसी ‘कोरोना कवच’ और ‘कोरोना रक्षक’ पेश करने को कहा। खुंटिया ने कहा, ‘‘हमें मुश्किल समय में यह समझना चाहिए कि बीमा कंपनियों को पॉलिसीधारकों को बचाने के लिए आगे आना चाहिए।

यह ग्राहकों की बदलती जरूरत है जिसका हमें सही से आकलन करना चाहिए और उसे पूरा करना चाहिए। मैं खुश हूं कि आप सभी (बीमा कंपनियों) ने मिलकर इन उत्पादों को पेश किया और हमने बीमा की राशि तय करने की छूट बीमा कंपनियों को दी।’’ उन्होंने कहा कि एक महीने से भी कम अवधि में इन दो बीमा पॉलिसियों के तहत 15 लाख से अधिक लोगों ने बीमा सुरक्षा ली है। यह ग्राहकों की मांग को दिखाता है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसएलआईसी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड