लाइव न्यूज़ :

EPFO उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी सहूलियत, नई पॉलिसी में हट जाएंगी मौजूदा सीमाएं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 28, 2018 20:30 IST

श्रम मंत्रालय ईपीएफओ के लिए एक नई पॉलिसी बना रहा है जो नेशनल पेंशन स्कीन की तर्ज पर होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जुलाईः प्रॉविडेंट फंड उपभोक्ताओं को जल्द ही सरकार से बड़ी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रम मंत्रालय एक नई पॉलिसी पर काम कर रहा है जिसमें निवेश पर लगाई गई मौजूदा सीमाएं हट जाएंगी। ऐसा नेशनल पेंशन स्कीम की तर्ज पर किया जाएगा। इससे एंप्लॉयीज प्रविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के पांच करोड़ सब्सक्राइबर्स को ज्यादा रिटर्न हासिल करने के लिए अपने मनमुताबिक इन्वेस्टमेंट पैटर्न चुनने का मौका मिलेगा।

पीएफ ट्रस्ट के लिए छूट के कड़े नियम

संसद की एक समिति ने सरकार से ट्रस्ट के जरिये अपने कर्मचारियों के भविष्य निधि का प्रबंधन करने को लेकर प्रतिष्ठानों को दी गयी छूट के लिये मजबूत दिशानिर्देश तैयार करने को कहा है। समिति ने ऐसे कोष के दुरुपयोग को रोकने के लिये यह सुझाव दिया है।

 श्रम मामलों पर लोकसभा सदस्य किरिट सोमैया की अध्यक्षता वाली 31 सदस्यीय समिति ने यह पाया कि 118 प्रतिष्ठानों के पास कुल कोष एक करोड़ रुपये से कम है और अंतिम बार उन्होंने 2014 और 2015 में रिटर्न दाखिल किया था।

यह भी पढ़ेंः- सरकार ने बढ़ाई इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की तारीख, लेकिन सभी को नहीं मिलेगा फायदा!

समिति का मानना है कि इन प्रतिष्ठानों ने अपने अंशधारकों को लाभ पहुंचाने के लिये शायद ही कोई कदम उठाया होगा। समिति ने कहा कि कोष के दुरूपयोग को रोकने के लिये कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा शायद ही कोई अनुपालन आडिट किया जाता है। समिति के हस्तक्षेप के बाद आडिट प्रणाली में तेजी आयी है।

रिपोर्ट के अनुसार , ‘‘इसीलिए समिति मानती है कि कुछ छूट प्राप्त प्रतिष्ठान बिना दावे वाली राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी के रूप में कर सकते हैं।’’ इसमें कहा गया है , ‘‘समिति चाहती है कि दिशानिर्देश बनाते समय इन आशंकाओं को ध्यान में रखा जाए तथा छूट प्राप्त प्रतिष्ठानों को अवैध गतिविधियों में शामिल होने पर रोक लगाने के लिये कड़ा जुर्माना लगाया जा सकता है।’’

PTI Bhasha Inputs

कारोबार की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यूट्यूब चैनल।

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारEPFO: इन PF खातों में जमा रकम होगी वापस, EPFO ने लिया फैसला; जानें कौन है पात्र

कारोबारEPFO Big Update: 3 करोड़ ग्राहक को फायदा?, यूपीआई के जरिये पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा, मार्च-अप्रैल 2026 में नया ऐप

कारोबारEPFO 3.0: अब UPI से निकाल सकेंगे PF अकाउंट का पैसा, नए सिस्टम से आसान होगा काम; जानें

कारोबारNPS में बड़े बदलाव और भी मजबूत और पारदर्शी होगा पेंशन का सिस्टम, 1 अप्रैल फीस स्ट्रक्चर में बदलाव, जानिए मुख्य बातें

कारोबार2026 में ईपीएफओ 3.0 संस्करण लाने की योजना, 5 साल बाद लंबी प्रतीक्षा के बाद 4 श्रम संहिता लागू, जानें फायदे

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित