लाइव न्यूज़ :

जेवरेव की म्यूनिख ओपन में शानदार शुरुआत

By भाषा | Updated: April 29, 2021 14:46 IST

Open in App

म्यूनिख, 29 अप्रैल (एपी) अलेक्सांद्र जेवरेव ने रिकार्ड्स बेरानकिस को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराकर म्यूनिख ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने तीसरे खिताब के लिये दमदार शुरुआत की।

शीर्ष वरीयता प्राप्त जेवरेव ने छह ऐस जमाये, पांच ब्रेक प्वाइंट में से तीन का बचाव किया तथा पांच बार अपने 89वें रैंकिंग के प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोड़ी।

इससे पहले 2017 और 2018 में यहां खिताब जीतने वाले जेवरेव क्वार्टर फाइनल में इलिया इवाश्का से भिड़ेंगे। बेलारूस के 107वीं रैंकिंग के खिलाड़ी इवाश्का ने अमेरिकी क्वालीफायर मैकेंजी मैकडोनाल्ड को 6-7 (7), 6-1, 6-2 से हराया। मैकडोनाल्ड ने मंगलवार को छठी वरीयता प्राप्त डुसान लाजोविच को हराकर उलटफेर किया था।

दूसरी वरीयता प्राप्त कास्पर रूड ने पाब्लो कुएवास को 6-3, 6-4 से हराया जबकि जॉन मिलमैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी गुइडो पेला के चोट के कारण 6-4, 2-0 के स्कोर पर मैच से हट जाने से अगले दौर में जगह बनायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!