लाइव न्यूज़ :

बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को श्रेय देना चाहूंगा , अश्विन ने पांचवें टेस्ट शतक पर कहा

By भाषा | Updated: February 15, 2021 18:25 IST

Open in App

चेन्नई, 15 फरवरी अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में बतौर बल्लेबाज अच्छे प्रदर्शन का श्रेय भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को दिया ।

चेपॉक की चुनौतीपूर्ण पिच पर आठवें नंबर पर उतरे अश्विन ने शानदार शतक जमाकर भारत को दूसरे टेस्ट में जीत की ड्योढी पर पहुंचा दिया ।

अश्विन ने दूसरे टेस्ट में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा ,‘‘ मैं यह नहीं कहूंगा कि यह पिछले तीन दिन में हुआ है । मैं विकम राठौड़ के साथ लंबे समय से अभ्यास कर रहा था । अपनी बल्लेबाजी का श्रेय मैं उन्हें देना चाहूंगा ।’’

आस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने खुशी जताई के घरेलू दर्शकों के सामने वह इसे दोहरा सके ।

उन्होंने कहा ,‘‘पता नहीं यहां अगला टेस्ट कब होगा लेकिन मैं खुश हूं । पता नहीं चेन्नई में फिर टेस्ट खेलने का मौका मिलेगा या नहीं या मिलेगा भी तो कब ।’’

अश्विन के साथ बल्लेबाजी कर रहे 11वें नंबर के बल्लेबाज मोहम्मद सिराज उनके शतक पर उनसे ज्यादा उत्साहित थे । अश्विन ने कहा ,‘‘ पहले ईशांत मेरे साथ होता था जब भी मैने शतक बनाये हैं ।सिराज के आने के बाद मुझे पता था कि कैसे खेलना है । मैं दंग रह गया कि मेरे शतक पर वह कितना रोमांचित था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पता नहीं टीम कैसा अनुभव कर रही है लेकिन सभी रोमांचित हैं । मैं दर्शकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने काफी साथ दिया ।’’

जैक लीच के खिलाफ शानदार स्वीप शॉट खेलने वाले अश्विन ने कहा ,‘‘ मैं रात को चैन से सो सकूंगा । इस समय मैं यही सोच रहा हूं । मैं खुश हूं कि स्वीप शॉट अच्छे से खेल सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरघुनाथपुर थाना से महज कुछ ही दूरी, एसबीआई एटीएम से 3700000 रुपये उड़ाए?, बिहार में पुलिस के लाख दावे के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद

कारोबारGold Rate Today: 1 मई 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,310 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठBuddha Purnima 2026: आज रात बुद्ध पूर्णिमा पर करें यह आसान उपाय, बिना एक रुपया खर्च कर लाखों का कर लेंगे मुनाफा

भारतटीएमसी और ममता बनर्जी को नहीं दिया वोट, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा-वर्षों पहले स्थापित पेयजल सुविधा को लिया वापस, वीडियो

भारतबरगी क्रूज हादसा: लोगों की जान बचाने वाले 15 अगस्त को होंगे सम्मानित?, सीएम डॉ. मोहन ने दिए जांच के आदेश

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!