लाइव न्यूज़ :

विश्व कप फाइनल : ओलंपिक में लचर प्रदर्शन के बाद सभी की निगाहें दीपिका और दास पर

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:05 IST

Open in App

यांकटन (अमेरिका), 29 सितंबर भारतीय तीरंदाजी युगल दीपिका कुमारी और अतनु दास तोक्यो ओलंपिक के निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर गुरुवार से यहां शुरू हो रहे विश्व कप फाइनल में नये सिरे से शुरुआत करने के लिये उतरेंगे।

दीपिका और दास इस दो दिवसीय प्रतियोगिता से वापसी भी करेंगे। वह इसी स्थान पर संपन्न हुए विश्व चैंपियनशिप के लिये भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाये थे। इसके बाद इन दोनों ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के कोलकाता परिसर में अभ्यास किया।

भारतीय तीरंदाज अन्य प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद ओलंपिक पदक जीतने में नाकाम रहे। ओलंपिक में भाग ले रही एकमात्र भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पायी थी।

भारतीय पुरुषों में दास ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन वह भी प्री क्वार्टर फाइनल तक ही पहुंच पाये थे। भारत की पुरुष और मिश्रित युगल टीम भी कोरियाई तीरंदाजों के सामने नहीं टिक पायी थी।

दीपिका और दास अब नये सिरे में शुरुआत करना चाहेंगे। विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसकने वाली दीपिका ने अब तक इस प्रतियोगिता में सात बार भाग लिया है जिसमें उन्होंने चार रजत और एक कांस्य पदक जीता है।

यह देखना होगा कि क्या वह स्वर्ण पदक जीतकर डोला बनर्जी की बराबरी कर पाती हैं या नहीं। डोला ने 2007 में विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीता था। दीपिका पहले दौर में रूस की स्वेतलाना गोम्बोएवा का सामना करेगी।

दास पहली बार विश्व कप फाइनल में उतरेंगे। उन्हें पहले दौर में जर्मनी के मैक्समिलियन वेकमुलर का सामना करना है।

विश्व कप के चार चरणों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आठ तीरंदाज विश्व कप फाइनल में जगह बनाते हैं। इसमें पुरुष और महिला रिकर्व व कंपाउंड वर्ग में कुल 32 तीरंदाज हिस्सा लेंगे।

इस बार भारत की तरफ से अभिषेक वर्मा कंपाउंड वर्ग में भाग लेंगे। उन्होंने पेरिस विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था। उनका सामना अमेरिका के विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ब्रेडन गेलेनथियन से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!