लाइव न्यूज़ :

शुरुआती चरण के तीनों मैचों को जीतने से मुख्य चरण की अच्छी तैयारी होगी: शनाका

By भाषा | Updated: October 18, 2021 23:47 IST

Open in App

अबुधाबी, 18 अक्टूबर नामीबिया के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच को जीतने के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका कहा कि उनकी टीम शुरुआती चरण के तीनों मैचों को जीतकर मुख्य टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियों को बेहतर करना चाहेगी।

शनाका ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ तीनों मैचों को जीतकर  निश्चित रूप से हम अच्छी स्थिति में रहेंगे। इससे मुख्य टूर्नामेंट में हमें परिस्थितियों के अनुकूल होने  में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने ‘प्लेयर ऑफ द मैच महीश थीक्षना की तारीफ की और कहा कि वह अबूझ स्पिनर अजंता मेंडिस के साथ अभ्यास करते है ।

अपना दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल रहे महीश थीक्षना ने चार ओवर में 25 रन खर्च कर तीन विकेट लिये।

कप्तान ने कहा, ‘‘ थीक्षना का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह अजंता मेंडिस के साथ अभ्यास करता है और भविष्य में उससे काफी उम्मीदे हैं।’’

थीक्षना ने अपने प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा, ‘‘ मैं देश का प्रतिनिधित्व करने पर वास्तव में खुश हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत बड़ा क्षण है क्योंकि मैं सिर्फ 21 साल का हूं। मेरी स्टॉक बॉल ऑफ स्पिन है। मैं अपने देश का और अधिक  प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं लेकिन मैं एक बार में एक मैच के बारे में सोच रहा हूं।’’

नामीबिया के कप्तान कप्तान एरार्ड इरास्मस ने कहा कि मैच गंवाने के बाद भी उनकी टीम सकारात्मक चीजों के बारे में सोचेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें सकारात्मकता लेनी होगी। हमें फिर से एकजुट होना होगा क्योंकि अभी दो बहुत महत्वपूर्ण मैचों में खेलना है। मुझे लगता है कि श्रीलंका के पास बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण है। हम सिर्फ 96 रन बना सके ऐसे में बल्लेबाजों को बेहतर योगदान देना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!