लाइव न्यूज़ :

Wimbledon: 20 साल के अलकाराज ने खत्म की जोकोविच की बादशाहत, विम्बलडन जीतने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने

By भाषा | Updated: July 17, 2023 09:36 IST

स्पेन के 20 वर्ष के कार्लोस अलकाराज विम्बलडन जीतने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फाइनल में रविवार को दिग्गज नोवाक जोकोविच को मात दी।

Open in App

विम्बलडन: यह एक ऐसा फाइनल था जिसे टेनिसप्रेमी बरसों तक याद रखेंगे क्योंकि इसमें अपार अनुभव पर युवा जोश भारी पड़ा । स्पेन के कार्लोस अलकाराज ने विम्बलडन में 34 मैचों से चले आ रहे नोवाक जोकोविच के अश्वमेधी अभियान में नकेल कसते हुए रविवार को पांच सेटों के बेहद रोमांचक फाइनल में जीत दर्ज करके दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी अलकाराज ने पहला विम्बलडन खिताब 1-6, 7-6, 6-1, 3-6, 6-4 से जीता । इसके साथ ही उन्होंने जोकोविच को रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले आठवें और लगातार पांचवें विम्बलडन खिताब से वंचित कर दिया । इसके साथ ही 36 वर्ष के जोकोविच को 24वां ग्रैंडस्लैम जीतकर सेरेना विलियम्स से आगे निकलने के लिये अभी इंतजार करना होगा ।

अलकाराज: विम्बलडन जीतने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी

स्पेन के 20 वर्ष के अलकाराज विम्बलडन जीतने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए । दोनों के बीच में उम्र का अंतर 1974 के बाद से किसी भी ग्रैंड स्लैम फाइनल में सबसे ज्यादा है। दोनों की टक्कर पिछले महीने फ्रेंच ओपन में भी हुई थी लेकिन अलकाराज चोटिल हो गए थे। इस बार उनके पास जोकोविच के हर स्ट्रोक का जवाब देने का दमखम था। उन्होंने 130 मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्विस की।

विम्बलडन: 2013 के बाद पहली बार फाइनल में जोकोविच की हार

जोकोविच ने आखिरी बार यहां 2013 में फाइनल गंवाया था। यह उनका रिकॉर्ड 35वां ग्रैंडस्लैम फाइनल था जबकि अलकाराज दूसरी बार ही फाइनल खेल रहे थे। इसके बावजूद तीसरे सेट में उन्होंने 25 मिनट तक चला अद्भुत गेम जीता और मैच में 32 अंक बनाये।

अलकराज ने पांचवें सेट में बैकहैंड पर शानदार विनर लगाकर जोकोविच की सर्विस तोड़ी। हार के बाद जोकोविच अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके और नेट पर फेंककर अपना रैकेट तोड़ दिया । चेयर अंपायर ने उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया।

टॅग्स :विंबलडननोवाक जोकोविचटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!