लाइव न्यूज़ :

विलियमसन कोहनी में चोट के कारण दो महीने तक खेल से दूर रह सकते है

By भाषा | Updated: December 7, 2021 19:48 IST

Open in App

वेलिंगटन, सात दिसंबर न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने बताया कि कप्तान केन विलियमसन कोहनी की में चोट के कारण कम से कम दो महीने के लिए खेल से दूर हो सकते हैं।

‘स्टफ डॉट सीओ डॉट एनजेड’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक विलियमसन के अगले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्राइस्टचर्च में 17 फरवरी से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए वापसी की संभावना है।

विलियमसन भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन की सुबह इस चोट के कारण टीम से बाहर हो गये थे। स्टीड ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में कम से कम आठ या नौ सप्ताह का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उन्हें सर्जरी की जरूरत ना पड़े।

स्टीड ने कप्तान के चोट के बारे में कहा, ‘‘ केन जल्दी स्वस्थ हो जायेंगे। पिछली बार वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के बाद और इंडियन प्रीमियर लीग से पहले उन्हें इस तरह की चोट से उबरने में आठ से नौ सप्ताह का समय लगा था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘  मुझे उम्मीद है कि इस बार फिर से उतना ही समय लगेगा। हम इस समय कोई समय सीमा तय करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।’’

न्यूजीलैंड एक जनवरी से अपनी सरजमीं पर शुरू होने वाले दो  मैचों की टेस्ट मैच की श्रृंखला में बांग्लादेश का सामना करेगा। टीम इसके आद तीन एकदिवसीय और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए 30 जनवरी से आठ फरवरी तक आस्ट्रेलिया का सामना करेगी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला शुरू होगा।

स्टीड ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि सर्जरी की जरूरत नहीं होगी। ’’

कोच ने कहा, ‘‘ केन के लिए यह मुश्किल समय है, उसे न्यूजीलैंड के लिए खेलना पसंद है। सिर्फ टेस्ट ही नहीं उसे हर प्रारूप में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना पसंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!