लाइव न्यूज़ :

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना

By भाषा | Updated: November 5, 2021 15:18 IST

Open in App

अबुधाबी, पांच नवंबर वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप एक मैच में श्रीलंका से मिली 20 रन ही हार के दौरान धीमी ओवर गति के लिये उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

मैच रैफरियों के एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के डेविड बून ने यह जुर्माना लगाया क्योंकि कीरोन पोलार्ड की टीम को गुरूवार के मैच में निर्धारित समय से एक ओवर कम पाया गया।

खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों को निर्धारित समय में गेंदबाजी करने में विफल होने पर प्रत्येक ओवर के लिये मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

आईसीसी के बयान के अनुसार पोलार्ड ने उल्लघंन और प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार लिया है इसलिये आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

मैदानी अंपायर अलीम डार और लैंगटन रूसेरे, थर्ड अंपायर पॉल विल्सन और चौथे अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने आरोप तय किये।

गत चैम्पियन वेस्टइंडीज इस मैच में श्रीलंका से मिली 20 रन की हार के बाद सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!