लाइव न्यूज़ :

भारतीय हॉकी टीम का ओडिशा में गर्मजोशी से स्वागत

By भाषा | Updated: August 17, 2021 14:55 IST

Open in App

तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीमों का ओडिशा में शानदार स्वागत किया गया । भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर दोनों टीमों का स्वागत करने के लिये प्रदेश के खेलमंत्री टी के बहेड़ा और भारतीय पुरूष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की मौजूद थे । खिलाड़ियों को दो अलग अलग बसों में होटल ले जाया गया जहां आराम करने के बाद वे अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे । इसमें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी मौजूद होंगे । कार्यक्रम के अनुसार टीम होटल में लंच करेगी और फिर पत्रकारों से बातचीत के बाद कलिंगा स्टेडियम रवाना होगी । कलिंगा स्टेडियम पर दोनों टीमों का मुख्यमंत्री के साथ फोटो सत्र होगा । शाम को लोकसेवा भवन में पटनायक टीमों को सम्मानित करेंगे । कलिंगा स्टेडियम पर डिनर में दोनों टीमों के साथ मुख्यमंत्री मौजूद होंगे । ओलंपिक नायकों का स्वागत करने के लिये पूरे शहर में पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाये गए हैं । शंखनाद, फूलमालाओं और टीका लगाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया । इसके अलावा ओडिशा के पारंपरिक और लोक नृत्य समूहों ने कार्यक्रम पेश किये । शहर के लोग भी सड़कों के दोनों ओर खिलाड़ियों के स्वागत के लिये जमा थे । ओडिशा सरकार 2018 से भारतीय हॉकी टीमों की आधिकारिक प्रायोजक है । पुरूष टीम ने तोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद भारत के लिये पदक जीता । वहीं महिला टीम सेमीफाइनल तक पहुंची।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतOdisha Tragedy: 10 जिंदा जले और जिंदगी से जूझ रहे 11, एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारतगोवा के बाद अब भुवनेश्वर के बार में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

क्राइम अलर्टBhubaneswar News: शादी का झांसा देकर महिला सब-इंस्पेक्टर से बनाए संबंध, फिर की दूसरी महिला से शादी; पुलिसकर्मी गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!