लाइव न्यूज़ :

विराट की टीम अपने तरीके से खेलेगी लेकिन हम किसी से प्रभावित नहीं होंगे: रूट

By भाषा | Updated: August 23, 2021 20:34 IST

Open in App

भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच में अपनी आक्रामकता का शानदार इस्तेमाल करते हुए दूसरे टेस्ट मैच में यादगार जीत दर्ज की, जबकि इंग्लैंड की टीम लगातार कोशिशों के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों को परेशान करने में विफल रही और उनके कप्तान जो रूट बुधवार से यहां शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में ऐसी स्थिति से बचना चाहते हैं।दूसरा टेस्ट गहमा-गहमी से भरे माहौल में खेला गया जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे पर लगातार छींटाकशी करने से नहीं कतरा रहे थे।भारत श्रृंखला में 1-0 से आगे है और जीत का स्वाद चखने के बाद विराट कोहली की टीम से अधिक आक्रामकता की उम्मीद है, लेकिन रूट ने कहा कि उनकी टीम ने पिछले मुकाबले से सबक सीखा है और अनावश्यक रूप से किसी बहस में शामिल नहीं होंगे।उन्होंने कहा, ‘‘खेल के दौरान स्थिति थिएटर जैसी हो गयी थी। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम जिस तरह से खेलना चाहते हैं, उसी तरह से खेलें और हम जितना हो सके उस पर नियंत्रण रखें। हम ऐसी चीजों से बहुत अधिक विचलित या आकर्षित होने से बचना चाहेंगे जिसमें ईमानदारी नहीं हो।’’रूट ने कहा, ‘‘ हमें खुद के प्रति ईमानदार होना चाहिए, हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि हम एक व्यक्ति और सामूहिक रूप से कैसा व्यवहार कर रहे हैं। यह जितना हो सके उतना अच्छा होना चाहिए। विराट की टीम वैसे ही खेलेगी जैसे वे खेलते हैं, मैं बस यही चाहता हूं कि हम मैदान में उतरे तो खुद को सर्वश्रेष्ठ तरीके से पेश करें।’’ इंग्लैंड के कप्तान ने कहा, ‘‘ हमने पिछले मैच से अच्छी सीख ली है और मुझे लगता है कि कुछ मामलों में हम बेहतर कर सकते थे। एक कप्तान के तौर मैं कुछ चीजों को अलग तरीके से कर सकता था।’’रूट ने कहा, ‘‘ इस श्रृंखला में खेलने के लिए हमारे पास तीन बड़े मैच हैं, टूर्नामेंट में अभी बहुत कुछ दांव पर है। और आप जानते हैं कि हम जोरदार वापसी करने के लिए बेताब हैं।’’इंग्लैंड ने टीम में कुछ बदलाव किए हैं, जिसमें डेविड मलान तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे जबकि हसीब हमीद रोरी बर्न्स के साथ पारी का आगाज करेंगे। सलामी बल्लेबाज डॉम सिबली को बाहर कर दिया गया है और मार्क वुड कंधे की चोट के कारण तीसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे।रूट को उम्मीद है कि मलान अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहेंगे। उन्हें हालांकि टेस्ट मैचों का ज्यादा अनुभव नहीं है।रूट ने कहा, ‘‘ डेविड (मलान) निश्चित रूप से शीर्ष तीन में बहुत अनुभव प्रदान करता है, जरूरी नहीं कि यह अनुभव सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में हो, लेकिन उसने काफी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है, वह दबाव की स्थितियों से निपटना जानता है।’’वुड के बाहर होने पर उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि साकिब टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए बेहतर स्थिति में हैं, आपने देखा होगा कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में सभी प्रारूपों में कैसे प्रगति की है।’’रूट अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बना रहे हैं लेकिन कप्तान को भरोसा है कि उनके बाकी बल्लेबाज जल्द ही फॉर्म में वापसी करेंगे।उन्होंने कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी के बारे में सबसे महत्वपूर्ण बात बड़ी साझेदारी होती है। जब दो बल्लेबाज कुछ समय तक साथ में क्रीज पर रहते है तो हालात पूरी तरह से अलग दिख सकते हैं। एक बल्लेबाजी समूह के रूप में हमारा ध्यान इस पर होना चाहिए।’’उन्होंने इंग्लैंड की परिस्थितियों का पूरी तरह से फायदा उठाने के लिए भारतीय तेज गेंदबाजों को श्रेय दिया।रूट ने कहा, ‘‘उनके पास एक शानदार गेंदबाजी आक्रमण है। टेस्ट क्रिकेट को देखें तो उनकी टीम के पास शानदार गेंदबाज है। उनकी गेंदबाजी इंग्लैंड की परिस्थितियों के अनुकूल है या उन्होंने परिस्थितियों से बहुत अच्छी तरह से सामंजस्य बैठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्रॉली, आर्चर, कार्स, वुड और पोप बाहर, एमिलियो गे, सोनी बेकर-जेम्स रियू शामिल?, लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट

क्रिकेटSri Lanka vs England, 3rd ODI: 191 रन की साझेदारी, 20 चौके और 10 छक्के?, रूट-ब्रूक ने जड़े शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

क्रिकेटSL vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, जो रूट ने बैट और बॉल से किया शानदार प्रदर्शन

क्रिकेटAustralia vs England, 5th Test: जो रूट के बाद ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने पूरे किए शतक, तीसरे दिन का खेल खत्म, 134 रन आगे ऑस्ट्रेलिया

क्रिकेटAustralia vs England, 5th Test: ऑस्ट्रेलिया 218 रन पीछे और 8 विकेट शेष?, इंग्लैंड की टीम 384 पर ढेर, रूट ने खेली 160 की सर्वश्रेष्ठ पारी, 9 रन दूर हेड, 91 पर नाबाद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!