लाइव न्यूज़ :

एशियाई चैंपियनशिप: विनेश फोगाट ने नए वजन वर्ग में जीता ब्रॉन्ज मेडल, चीन की कियान्यु पान्ग को हराया

By सुमित राय | Updated: April 26, 2019 18:28 IST

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदकधारी विनेश फोगाट ने शुक्रवार को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपने नये 53 किग्रा वजन वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

Open in App

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदकधारी विनेश फोगाट ने शुक्रवार को शियान में चल रहे एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपने नए 53 किग्रा वजन वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। विनेश ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य जीत चुकी चीन की कियान्यु पान्ग को 8-1 से हराया। विनेश के बाद साक्षी मलिक (59 किग्रा), पूजा ढांढा (53 किग्रा) और नवजोत कौर (62 किग्रा) कांस्य के लिए खेलेंगी। किरण 65 किलोग्राम भार वर्ग में पदक से चूक गईं।

विनेश ने 50 किग्रा में जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के ऊंचे वजन वर्ग में जाने का फैसला किया क्योंकि विश्व संचालन संस्था ने 2020 तोक्यो ओलंपिक के लिये वजन वर्गों में बदलाव किया था। उन्होंने पिछले महीने बुल्गारिया में यूडब्ल्यूडब्ल्यू डान कोलोव-निकोला में 53 किग्रा वजन वर्ग में हिस्सा लिया था और रजत पदक जीता था।

 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में विनेश की शुरुआत निराशाजनक रही, वह जापान की मायू मुकेदा से हार गई, जो क्वालिफिकेशन राउंड से पहुंची थी। जापानी पहलवान ने तकनीकी श्रेष्ठता के बूते 10-0 से जीत हासिल की। लेकिन उनकी प्रतिद्वंद्वी फाइनल में पहुंच गई थी, जिससे विनेश रेपेचेज दौर में पहुंच गईं, जहां उन्होंने ताइपे की जो सिह चियू को 6-0 से पराजित किया।

कांस्य पदक के प्ले ऑफ में विनेश ने चीन की कियान्यु पान्ग को 8-1 से हराया। महिलाओं के 72 किग्रा वर्ग में किरण क्वार्टरफाइनल में कजाखस्तान की झामिला बाकबर्गेनोवा से 4-7 से हारकर बाहर हो गईं। (भाषा से इनपुट)

टॅग्स :विनेश फोगाट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतYear Ender 2024: भारतीय कुश्ती के लिए निराशाजनक रहा बीता साल, ओलंपिक में टूटा विनेश फोगाट का सपना

ज़रा हटकेVIDEO: बृजभूषण... कांग्रेस का हुआ सत्यानाश, 'पहलवान नायक नहीं खलनायक हैं'!, देखें वीडियो

भारत'देश की बेटी को जीत की बधाई...', विनेश फोगाट की जीत पर बजरंग पूनिया का पहला बयान , बोले- "यह लड़ाई देश की सबसे मजबूत दमनकारी शक्तियों के खिलाफ"

भारतJulana seat Haryana Assembly Election Result 2024: 2128 वोट से पीछे विनेश फोगाट, जुलाना सीट से योगेश कुमार आगे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!