लाइव न्यूज़ :

विनेश फोगाट और सोमबीर राठी ने रचाई शादी, सात की जगह आठ फेरे लेकर दिया ये संदेश

By भाषा | Updated: December 14, 2018 04:29 IST

विनेश के ताऊ व द्रोणाचार्य पुरस्कार हासिल कर चुके महावीर फोगाट ने कहा, ‘‘शादी कार्यक्रम का आयोजन सादगी से और फिजूलखर्ची न हो इसका ध्यान रखते हुए किया गया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि दिखावे के बजाए घर में बेटी पैदा होने पर उसको पढ़ाने पर ध्यान दें। ’’ 

Open in App

ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट और सोमबीर राठी गुरूवार को यहां शादी के बंधन में बंध गये। इन दोनों पहलवानों ने देश और समाज को एक संदेश देने का फैसला करते हुए शादी में सात नहीं, आठ फेरे लिए। आठवें फेरे में वर और वधू ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व बेटी खिलाने’ की शपथ ली। 

शादी में पहलवान साक्षी मलिक, पुरूष पहलवान सुशील कुमार, भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा, सांसद दुष्यंत चौटाला सहित अनेक राजनीतिक पार्टियों के नेता भी पहुंचे। दोनों ने गांव में चकाचौंध की बजाए पारम्परिक रीति-रिवाज व बिना देहज शादी करके आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल कायम की है। 

विनेश ने गाजरी रंग का लहंगा पहना था, वहीं सोमबीर क्रीम रंग की शेरवानी में खूब जंच रहे थे। विनेश के ताऊ व द्रोणाचार्य पुरस्कार हासिल कर चुके महावीर फोगाट ने कहा, ‘‘शादी कार्यक्रम का आयोजन सादगी से और फिजूलखर्ची न हो इसका ध्यान रखते हुए किया गया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि दिखावे के बजाए घर में बेटी पैदा होने पर उसको पढ़ाने पर ध्यान दें। ’’ 

अंतरराष्ट्रीय फोगाट बहनों की चचेरी बहन विनेश की दादरी के गांव बलाली में हरियाणवी विधि-विधान व पारम्परिक परम्परा अनुसार सोमबीर संग साधारण तरीके से शादी हुई। शादी की सभी रस्में विनेश के गांव बलाली में पूरी कराई गईं। विनेश के नए घर में जयमाला और शादी की रस्म पूरी की। 

टॅग्स :विनेश फोगाट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतYear Ender 2024: भारतीय कुश्ती के लिए निराशाजनक रहा बीता साल, ओलंपिक में टूटा विनेश फोगाट का सपना

ज़रा हटकेVIDEO: बृजभूषण... कांग्रेस का हुआ सत्यानाश, 'पहलवान नायक नहीं खलनायक हैं'!, देखें वीडियो

भारत'देश की बेटी को जीत की बधाई...', विनेश फोगाट की जीत पर बजरंग पूनिया का पहला बयान , बोले- "यह लड़ाई देश की सबसे मजबूत दमनकारी शक्तियों के खिलाफ"

भारतJulana seat Haryana Assembly Election Result 2024: 2128 वोट से पीछे विनेश फोगाट, जुलाना सीट से योगेश कुमार आगे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!