लाइव न्यूज़ :

रिंग में कमाल दिखाने उतरेंगे स्टार बॉक्सर विजेंदर सिंह, लगातार 12वीं जीत पर नजरें

By भाषा | Updated: October 7, 2019 16:36 IST

विजेंदर ने जुलाई में अमेरिका में अपने पदार्पण मुकाबले में माइकल स्नाइडर को टेक्नीकल नॉकआउट किया था।

Open in App

अमेरिकी पेशेवर सर्किट में जीत से आगाज करने के बाद भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह दुबई में 22 नवंबर को रिंग में उतरेंगे लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी की अभी घोषणा नहीं की गयी है। विजेंदर का अब तक का रिकॉर्ड 11-0 है, जिसमें आठ नॉकआउट शामिल हैं। वह अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। उनके इस मुकाबले का आयोजन अमेरिका में भारतीय प्रमोटर टॉप रैंक के सहयोग से राउंड 10 बॉक्सिंग और एमटीके ग्लोबल कर रहे हैं।

विजेंदर ने जुलाई में अमेरिका में अपने पदार्पण मुकाबले में माइकल स्नाइडर को टेक्नीकल नॉकआउट किया था। आयोजकों की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सुपर मिडिलवेट का यह मुक्केबाज अभी मैनचेस्टर में ट्रेनर ली बीयर्ड के साथ अभ्यास कर रहे हैं।

विजेंदर ने कहा, ‘‘यह मेरे लिये अपना कौशल दिखाने और सक्रिय बने रहने के लिये शानदार मौका है। मैंने विश्व खिताब की अपनी कवायद जारी रखी है। जुलाई के अपने प्रदर्शन पर मुझे गर्व है लेकिन मैं लंबे विश्राम के बाद वापसी कर रहा हूं।’’ राउंड 10 बॉक्सिंग दुबई का एकमात्र मुक्केबाजी क्लब है।

टॅग्स :बॉक्सरविजेंदर सिंहमुक्केबाजीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!